Besan Aur Sooji Ka Cheela Recipe: मिनटों में बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट बेसन और सूजी का चीला, पढ़िए ईज़ी रेसिपी...

Besan Aur Sooji Ka Cheela Recipe: मिनटों में बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट बेसन और सूजी का चीला, पढ़िए ईज़ी रेसिपी...

Update: 2024-09-23 11:59 GMT

Besan Aur Sooji Ka Cheela Recipe: अपने बेसन का चीला तो बचपन से ही खूब खाया होगा और सूजी का चीला भी आप प्रायः बनाते होंगे लेकिन हम यहां आपके साथ शेयर कर रहे हैं बेसन और सूजी के चीले की रेसिपी। बेसन और सूजी का यह चीला मिनटों में बनता है और बहुत स्वादिष्ट लगता है। इसके साथ अगर दही - धनिया की चटनी मिल जाए तो फिर बात ही क्या। तो चलिए बनाते हैं बेसन और सूजी का चीला।

बेसन और सूजी का चीला बनाने के लिए हमें चाहिए

  • बेसन- डेढ़ कटोरी
  • सूजी-1 कटोरी
  • दही-1/2 कटोरी
  • हरी मिर्च-1
  • धनिया- एक टेबल स्पून, बारीक कटा

नमक-स्वादानुसार

  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
  • हल्दी - 1/4 टी स्पून
  • तेल- आवश्यकतानुसार
  • पानी-आवश्यकतानुसार

बेसन और सूजी का चीला ऐसे बनाएं

1. एक गहरी कटोरे में बेसन सूजी और दही को मिक्स करें। आपने जिस कटोरी को माप के लिए लिया है उसके हिसाब से पानी की मात्रा कम- ज्यादा हो सकती है। यह ध्यान रखें कि चीले का बैटर ना ज्यादा पतला होना चाहिए और ना ही ज्यादा गाढ़ा। इसकी कंसिस्टेंसी कुछ ऐसी हो कि चीला बैटर आराम से पैन में फैल जाए।

2. अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, मिर्च और हल्दी पाउडर मिक्स करें। इस बैटर में सोडा डालने की कोई ज़रूरत नहीं है।

3. अब इस बैटर को कम से कम 20 मिनट के लिए ढंक कर एक तरफ रख दें। इसके बाद आप इसके चीले बना सकते हैं।

4. अब एक नाॅनस्टिक पैन लीजिए और इसपर आधा टी स्पून तेल डालिए।अब इसमें एक बड़ा चम्मच चीले का बैटर फैला दीजिए। एक तरफ से जब चीला सिंक जाए तो इसे पलट दें और आधा टी स्पून तेल चारों तरफ डाल दें। इस तरफ से भी चीले को पकने दें। आपका टेस्टी और हेल्दी बेसन और सूजी चीला तैयार है। बाकी चीले भी इसी तरह बना लें और दही-धनिया या नारियल की चटनी के साथ इसका आनंद लें।

Full View

Tags:    

Similar News