Bajara Maheri Recipe: शहरी काॅर्नफ्लेक्स को तगड़ी टक्कर देगी गांव में बनने वाली महेरी, मिलेट मैजिक देखने एक बार ज़रूर ट्राई कीजिए ये रेसिपी...

Update: 2023-12-22 15:29 GMT

Bajara Maheri Recipe: महेरी देसी नाश्ता है। गांवों में सर्दियों का पसंदीदा नाश्ता। हम यहां बाजरे की महेरी की बात कर रहे हैं। सर्दियों में मिलेट बाजरा को डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए। एक तरफ तो यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है वहीं शरीर को अंदरूनी गर्मी प्रदान करता है जिससे सर्दी की चपेट में आने से बचत होती है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। सर्द सुबहों मे आप यह देसी नाश्ता कर के देखें,घंटों एनर्जी का अहसास बना रहेगा, भूख भी जल्दी नहीं लगेगी। तो वेट लाॅस की कोशिश यदि कर रहे होंगे तो वह भी सफल होगी। आइए जानते हैं कैसे बनाना है ये देसी नाश्ता...

बाजरा की महेरी बनाने के लिए हमें चाहिए

  • बाजरे का दलिया - 100 ग्राम
  • मठा /छाछ - 400 ग्राम
  • नमक - स्वादानुसार

बाजरा की महेरी ऐसे बनाएं

1. चूल्हे की आंच में बनी महेरी में अलग सौंधापन होता है लेकिन आप के लिए चूल्हे का बंदोबस्त मुश्किल होगा। ऐसे में आप प्रेशर कुकर में महेरी बनाएं। पहले बाजरे के दलिया को हल्का सा रोस्ट कर लें और फिर तीन गुना पानी डालकर ढक्कन लगा दें।

2.तेज आंच पर प्रेशर बनने दें। पहली सीटी आ जाए तो गैस कम कर दें और चार सीटी ले लें। अब कुकर खोल दें। बाजरे का दलिया अच्छी तरह पक गया होगा। महेरी को थोड़ा ठंडा होने दे।

3. अब इसमें मठा मिला दें और अच्छी तरह मिक्स करें। एकदम धीमी आंच पर इसे कुछ देर पकने दें। आखिर में नमक मिलाएं और अच्छे से घोंट दें। आपकी गर्मागर्म महेरी तैयार है। सर्द सुबह में गर्म महेरी को गुड़ के साथ खाने का अपना अलग ही मज़ा है।

Full View

Tags:    

Similar News