Anardane Ki Chutney Recipe: चटनी में खोज रहे हैं नयापन तो बनाएं अनारदाने की पौष्टिक चटनी, पढ़िए खास रेसिपी...

Anardane Ki Chutney Recipe: चटनी में खोज रहे हैं नयापन तो बनाएं अनारदाने की पौष्टिक चटनी, पढ़िए खास रेसिपी...

Update: 2024-09-28 09:03 GMT

Anardane Ki Chutney Recipe: अनारदाने की चटनी अपने एकदम अनोखे स्वाद के कारण खूब पसंद की जाती है। यह जम्मू-कश्मीर और पंजाब में खासकर बनाई जाती है। अनारदाना स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह भूख खोलता है तो जिन लोगों को भूख नहीं लगती उन्हें अनारदाने की चटनी ज़रूर खिलाएं। साथ ही अनारदाने की चटनी हार्ट हेल्थ के लिए भी ज़बरदस्त है। ढलती उम्र की महिलाओं में यह ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव में सुरक्षा कवच है। इसलिए अनारदाने को विभिन्न रेसिपीज़ में ज़रूर शामिल करें। फिर इस चटनी में अखरोट भी डाला गया है तब तो आप अंदाज़ा लगा ही सकते हैं कि अनारदाने की चटनी की ये रेसिपी कितनी शानदार हैं, चलिए बनाते हैं अनारदाने की चटनी।

अनारदाने की चटनी बनाने के लिए हमें चाहिए

  • सूखे अनारदाने - 2 टेबल स्पून
  • प्याज - 2
  • हरी मिर्च - 3
  • अखरोट - 4
  • हरा धनिया - 1 मुट्ठी
  • पुदीना - 1 मुट्ठी
  • दही-2-3 टी स्पून
  • पानी- 1 टेबल स्पून
  • नमक-स्वादानुसार

अनारदाने की चटनी ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले अनारदाने को क्रश कर लें। और अखरोट को तोड़ लें।

2. अब मिक्सी के जार में अनारदाना, हरी मिर्च, हरा धनिया, पुदीना के पत्ते, मोटे कटे प्याज और अखरोट डालें और मिक्सी चलाएं।

3. अब इसमें दही और नमक डालकर एक मिनट के लिए और मिक्सी चलाएं। आखिर में इसमें एक बड़ा चम्मच पानी डालें और वापस मिक्सी चलाकर स्मूद चटनी पीस लें। आपकी अनारदाना चटनी तैयार है इसे पराठे, राइस या किसी स्नैक्स के साथ सर्व करें।

 Full View

Tags:    

Similar News