शादी से ठीक पहले दूल्हे का पिता दुल्हन की मां को भगा ले गया… शादी की तैयारियों के बीच हुआ ऐसा

Update: 2020-01-23 07:38 GMT

सूरत 23 जनवरी 2020. गुजरात के सूरत में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दूल्हे के पिता ने शादी से ठीक पहले दुल्हन की मां के साथ भाग गया। बताया जाता है कि दोनों बुजुर्ग एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते थे और अपने बच्चों की शादी से करीब एक महीने एक साथ कहीं गायब हो गए। उनके गायब होने के चलते लड़के-लड़की की शादी भी रुक गई. दोनों की शादी फरवरी के दूसरे हफ्ते में होने वाली थी, लेकिन 48 वर्षीय पुरुष और 46 वर्षीय महिला के गायब होने के चलते मामला ठप सा पड़ गया है।

खबर के मुताबिक फरवरी के दूसरे हफ्ते में शादी होनी थी,लेकिन पिछले 10 दिनों से लड़के का 48 साल का पिता और लड़की की 46 साल की मां गायब बताए जा रहे हैं। इस वजह से शादी की सारी तैयारियां ठप पड़ गईं हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़के का परिवार कटारगाम इलाके में रहता है, वहीं दुल्हन का घर नवसारी इलाके में है। दस दिनों से ही लड़के का बाप और लड़की की मां गायब हैं। पुलिस के मुताबिक यह माना जा रहा है कि दोनों एक साथ भाग गए हैं। दोनों के एक साथ गायब होने की वजह से दोनों परिवारों को शर्मिंदगीं भी उठानी पड़ रही है।

दूल्हा और दुल्हन की एक साल पहले सगाई हुई थी। इसके बाद से ही दोनों घरों में शादी की तैयारियां चल रहीं थी। दोनों एक ही समाज के हैं और शादी के पहले दोनों की सहमति ली गई थी। लेकिन शादी के एक महीने पहले ही दूल्हे के पिता और दुल्हन की मां के भाग जाने से सभी को बड़ा झटका लगा है।

दूल्हे के पिता टेक्सटाइल बिजनेसमैन हैं और वह प्रॉपर्टी में भी डील करते हैं। वह एक राजनीतिक दल के भी सक्रिय सदस्य हैं। मूल रुप से उनका परिवार अमरेली जिले का रहने वाला है। दूल्हे के पिता की युवावस्था से ही लड़की की मां से पहचान थी। वे दोनों कटारगाम इलाके में पड़ोसी थे। यहीं से उनकी दोस्ती शुरू हुई थी।

Tags:    

Similar News