1 जुलाई राशिफल: माह के पहले दिन इन 8 राशि के जातकों को होगा जबर्दस्त मुनाफा, वहीँ इन राशि वालों की बिगड़ सकती है सेहत….
रायपुर 1 जुलाई 2021. गुरुवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। बुधवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर कुंभ से मीन में आ चुका है। गुरुवार को सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशि
आज कठिन मुद्दों से निपटते समय भाग्य आपके पक्ष में होगा. यदि आप अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं, तो यह एक नए गठबंधन में प्रवेश करने के लिए यह अच्छा समय है. आप में से कुछ को किसी महत्वपूर्ण कार्य से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है. अच्छी तरह से सोचा गया निर्णय भविष्य के लिए मार्ग प्रशस्त करने में मदद करेगा. पारिवारिक हितों को ध्यान में रखते हुए आप कुछ नई बचत योजनाओं को लागू करेंगे. राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी. बच्चे अच्छी प्रगति करेंगे.
वृष राशि
आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नए बदलाव आ सकते हैं. आज शाम को किसी फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जाने का प्लान बना सकते हैं. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन सामान्य है. पढ़ाई के प्रति आपकी रूचि थोड़ी कम हो सकती है. भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है. नये टेंडर से आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है. घर के आसपास किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है. पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी.
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा कभी अपने व्यवसाय में आपको ऐसा लगेगा कि आप को लाभ मिल रहा है, लेकिन कुछ ही पल बाद आप उस से निराश हो सकते हैं। आज आपको नौकरी में भी अपने कार्य को ईमानदारी और मेहनत से पूरा करना होगा, नहीं तो आपके अधिकारियों से आपकी कहासुनी हो सकती है। आज आप अपने घर के जरूरी कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे और माता पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण चर्चाएं भी करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने का प्लान बना सकते हैं।
सिंह राशि
आज का दिन व्यवसायी वर्ग के लिए नए कार्यों में निवेश करने के लिए दिन उत्तम रहेगा। यदि आज आपको निवेश करने का मौका मिले, तो खुलकर करें क्योंकि भविष्य में आपको इसका भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्य अपने कामों में मस्त रहेंगे। यदि आज आप किसी नई वस्तु की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं, तो उसमें आपको अपने जीवन साथी की सलाह की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में कड़ी मेहनत करके जुटना होगा तभी सफलता मिलती दिख रही है।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने किसी सरकारी विवाद को निपटाने के लिए कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें आपको कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय आपको कुछ थकान का अनुभव हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य भी आज आपको प्राप्त हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श कर सकते हैं।
तुला राशि
आज का दिन आपकी सुख शांति में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि आपका कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है, तो वह आज सुलझ सकता है, जिसमें आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपके कार्य करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लायक धन कमाने में सफल रहेंगे, जिससे आपकी और आपके परिवार के सदस्यों की जरूरतें आसानी से पूरी हो जाएंगी। विद्यार्थियों को यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना है, तो वह आज कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने कार्यों की पूर्ति के लिए किसी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है, लेकिन आपको भागदौड़ के बाद भी उतना फल नहीं मिलेगा, जितना अपने परिश्रम किया होगा, लेकिन आप अपने धन लाभ से संतुष्टि का अनुभव करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों की समिति महत्वकांक्षी की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज किसी परिजन के सहयोग से समाप्त होगी। आज सायंकाल का समय आप अपने माता पिता को कोई सरप्राइस दे सकते हैं।
धनु राशि
आज यदि आपके कार्य व्यवहार से जुड़े कुछ विवाद हैं, तो वह आज सुलझ सकते हैं। आज आप अपने व्यापार में कुछ नए प्रोजेक्ट्स को लॉन्च करेंगे, यह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक बिजनेस मे यदि आप थोड़ा सा जोखिम उठाएंगे, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। व्यवस्था वर्ग को धन का निवेश करने से बचना होगा। सायंकाल का समय आज आप किसी सामाजिक कार्य में भाग ले सकते हैं, जिसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज यदि आप किसी भी निर्णय को लेंगे, तो उसमें आपका मन एकाग्र नहीं होगा, जिससे आपको परेशानी हो सकती है, लेकिन आपको अपने मन को एकाग्र करके ही निर्णय लेना होगा, तभी सफलता मिलती दिख रही है। आज आप यदि किसी की मदद के लिए आगे आएंगे, तो वह इसे आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं। आज आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आप को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि
आज आपके व्यापार में आ रही बाधाओं से मन परेशान हो सकता है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा और अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। सामाजिक कार्यों में भी आज आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी। सामाजिक क्षेत्र में आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आपकी किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिसमें आपको कोई विशेष सूचना प्राप्त हो सकती है।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपके पुराने कार्य में विलंब होगा, लेकिन धन के आमद होने से आप उसे भूल जाएंगे। आज आप अपने व्यापार में जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उन कार्य में आपको शीघ्र का ही सफलता प्राप्त होगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता रहेगी और आपके आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है, जिसके कारण घर परिवार के सदस्यों से आपका वाद विवाद हो सकता है, लेकिन आपको अपनी वाणी में मधुरता को बनाए रखनी होगी।