पत्रकार आशु यादव मर्डर केस : हत्या करने वाली हिस्ट्रीशीटर प्रेमिका अपने आशिक के साथ चलाती थी सेक्स रैकेट……हत्या के मुख्य आरोपी अभी भी फरार

Update: 2021-01-12 04:03 GMT

कानपुर 12 जनवरी 2021। पत्रकार मर्डर मामले में अब उसकी हिस्ट्रीशीटर गर्लफ्रेंड की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इधर पत्रकार आशु यादव की गर्लफ्रेंड और उसके आशिक के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस को जांच में ये जानकारी मिली है कि पत्रकार आशु यादव की हत्या करने वाली उसकी हिस्ट्रीशीटर प्रेमिका दीपिका और उसका आशिक अमित गुप्ता भोजनालय के नाम पर सेक्स रैकेट चलाया करते थे।

पत्रकार का मर्डर उसकी हिस्ट्रीशीटर प्रेमिका ने करायी थी….हत्यारे की बीबी एक साथ दो-दो युवकों संग मना रही थी रंगरेलियां….राज खुलने पर नया आशिक संग मिलकर पुराने प्रेमी को हटा दिया रास्ते से

आपको बता दें कि 1 जनवरी को कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र में हुए आशू यादव की हत्या कर दी गयी थी। जांच कर रही रेल बाजार पुलिस के हाथ अहम जानकारी लगी है। पुलिस के अनुसार आशू की हत्या करने वाली उसकी हिस्ट्रीशीटर प्रेमिका दीपिका और उसका आशिक अमित गुप्ता कोपरगंज में भोजनालय चलाया करते थे। हालांकि ये भोजनालय सिर्फ दिखावा का था, भोजनालय के नाम पर देह व्यापार का धंधा होता था।

पुलिस अभी तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दीपिका व उसके आशिक ने साथियों के साथ मिलकर रेलबाजार थाने के हिस्ट्रीशीटर आशू यादव की हत्या कर दी थी। शव आशू की कार में डालकर बर्रा थाना क्षेत्र में नहर पट्टी पर छोड़ दिया था। पुलिस ने जूही लाल कालोनी निवासी किशन और सचिन वर्मा को जेल भेज दिया था।

रेल बाजार थाना प्रभारी दधिबल तिवारी ने बताया कि अमित के कोपरगंज में एक भोजनालय चलाने की जानकारी मिली। इस भोजनालय से वह दीपिका के साथ देह व्यापार का धंधा करता था। भोजनालय के कर्मचारियों से पता चला कि अमित उन्हें दीपिका को अपनी बहन बताता था।

Tags:    

Similar News