कोरोना के मद्देनजर 65 वीं वाहिनी ने की गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद, कलेक्टर को भेट की खाद्य सामग्री….

Update: 2020-04-23 15:59 GMT

रायपुर 23 अप्रैल 2020। कोरोना के मद्देनजर केंद्रीय रिजर्व बल की 65 वीं वाहिनी द्वारा गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिये राशन सामग्री कलेक्टर भारती दासन को भेट की गयी। केंद्रीय रिजर्व बल के आईजी प्रकाश डी, डीआईजी सुब्रत कुमार मिश्रा और कमाण्डेंट देवेंद्र नाथ यादव की मौजूदगी में 111 क्विटल चावल, 21 क्विटल आटा, 50 क्विटल नमक, 5000 नग साबुन कलेकटर भारती दासन और सीईओं गौरव कुमार सिंह को सौंपा गया।

पूरे देशभर में लाॅकडाउन कीवजहसे सर्वधिक प्रभावित गरीब एवं दिहाडी मजदुरों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ा है। इसलिये केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल 65 वीं वाहिनी के द्वारा सराहनीय पहल करते हुये प्रशासन को इस कठिन घडी में यथा सभंव मदद करने का बीडा उठाया है। इस मौके पर मौजूद रायपुर कलेक्टर के द्वारा बटालियन के कर्मिकों द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गयी। इस कार्यक्रम में सुरेश कुमार, प्रभाकर उपाध्याय द्वि कमान अधिकारी, महेश कुमार उप कमा. डाॅ निलम जाॅन रेडडी, एसएमओ निरी जीडी एपी तिवारी एवं 65 वीं बटालियन के अधिकारी और जवान मौजूद थे।

Tags:    

Similar News