मुख्यमंत्री सहायता कोष में ’सारडा ग्रुप ने जरूरतमंदो के लिए एक करोड़ की राशि’…’क्रेडाई और  आनंद सिंघनिया ने 11-11 लाख रूपए की मदद…

Update: 2020-03-30 08:57 GMT

 

मुख्यमंत्री बघेल ने संकट की घड़ी में मानवता की सेवा के लिए आगे बढ़कर मदद देने वालों का व्यक्त किया आभार

रायपुर, 30 मार्च 2020 कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये लागू किये गए लॉक डाउन में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर औद्योगिक एवं व्यापारिक समूहों द्वारा मदद का सिलसिला जारी है।
आज सारडा ग्रुप द्वारा एक करोड़ रुपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी गई है। वहीं क्रेडाई छत्तीसगढ़ और आनंद सिंघनिया द्वारा 11.11 लाख रुपए की राशि दी गई है। मुख्यमंत्री बघेल ने संकट की घड़ी में मानवता की सेवा के लिए आगे बढ़कर मदद देने वालों का आभार व्यक्त किया है।

 

सारडा ग्रुप के चेयरमैन कमल सारडा ने मुख्यमंत्री को भेजे अपने पत्र में कहा है कि पूरे विश्व मे कोरोना वायरस की महामारी के कारण गरीब तथा दिहाड़ी मजदूरों और बाहर से आने वाले लोगो का जीवन बुरी तरह से प्रभावित किया है । छत्तीसगढ़ में भी इन वर्गों का जीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में जरूरतमंदों की मदद के लिए संकट की इस घड़ी में आगे बढ़कर मदद की जा रही है वह प्रसंशनीय है। संकट की घड़ी में एक जिम्मेदार कम्पनी होने के नाते सारडा ग्रुप भी जरूरतमंदो की सहायता के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता दे रहा है।
क्रेडाई के अध्यक्ष रवि फटनानी और आनंद सिंघानिया ने 11 लाख रुपए की राशि भेजते हुए कहा है कि विपदा की इस घड़ी में राज्य शासन के साथ है।

Similar News