आईएएस अमृत तोपनो ने ग्रहण किया संचालक संस्कृति का पदभार, अनिल साहू हुए रिलीव

Update: 2020-05-02 15:11 GMT

NPG.NEWS
रायपुर, 2 मई 2020। अमृत तोपनो ने आज संस्कृति विभाग के संचालक का पदभार ग्रहण कर लिया। तोपनो 2014 बैच के आईएएस हैं। और, ये उनका एडिशनल चार्ज होगा। वर्तमान में वे नॉन में महाप्रबंधक हैं। और इस पद पर वे बने रहेंगे। उधर, तोपनो के पदभार ग्रहण करने के बाद अनिल साहू आज मूल विभाग वन विभाग के लिए रिलीव हो गए। साहू भारतीय वन सेवा के सीनियर अफसर हैं। पता चला है, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत से उनकी पटरी नहीं बैठ रही थी। इसलिए, उन्हें हटना पड़ा। सिस्टम को उनसे नाराजगी किस कदर थी कि उनके लिए सिंगल आर्डर निकाला गया। बिना उनकी जगह किसी को पोस्ट किए। कल शाम तोपनो का आदेश निकाला गया।

Tags:    

Similar News