पति ने दीपिका से की रहम की गुजारिश, फैंस ने भी लिए मजे

Update: 2020-03-09 10:50 GMT

मुंबई 9 मार्च 2020। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने फैंस के लिए नए फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं। तस्वीर में दीपिका इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उनके पति और अभिनेता रणवीर सिंह भी कमेंट किए बिना नहीं रह पाए।

दीपिका ने हाल ही में Elle मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया है। तस्वीरों में दीपिका मोनोकिनी पहनी हैं और बीच पर लेटी हुई हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में दीपिका बहुत खूबसूरत लग रही हैं। कमेंट करते हुए रणवीर ने लिखा- ‘बेबी रहम करो यार।’

रणवीर के इस कमेंट पर फैंस भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने रणवीर के कमेंट पर लिखा- ‘खुद की बीवी से फ्लर्ट करने वाला।’ वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘आपसे भी यही निवेदन है।’ एक अन्य ने कमेंट किया- ‘आप भी।’

फिल्मों की बात करें तो दीपिका हाल ही में रिलीज हुई ‘छपाक’ में नजर आई थीं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इसके अलावा दीपिका इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट ‘महाभारत’ को लेकर चर्चा में हैं। पौराणिक कथा पर आधारित इस फिल्म में दीपिका द्रौपदी के किरदार में नजर आएंगी। साथ ही वो इसकी प्रोड्यूसर भी होंगी।

वहीं रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 है। ये फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप जीतने की कहानी पर बनी है। रणवीर सिंह, कपिल देव का किरदार अदा कर रहे हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव के रोल में हैं। फिल्म के निर्देशक कबीर खान है। सिनेमाघरों में ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News