राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार ?… इन राशियों के लिए बन रहे धनलाभ और कामयाबी के हैं योग…. जानें हर राशि का राशिफल
रायपुर 18 दिसंबर 2020. चंद्र राशि पर आधारित दैनिक राशिफल। सभी बारह राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
मेष
मेष राशि के जो जातक मेडिकल या डिफेंस से संबंधित हैं उनके लिए बहुत अच्छा दिन है। अपने काम को एकाग्रता के साथ करना तथा पिछले अनुभव के आधार पर निर्णय करने से लाभ मिलने की अच्छी संभावना बन जाती है। रुपये पैसों के मामले में खर्चों की अधिकता नजर आती है। अचानक कोई खर्च आज सामने आ सकता है। आपका खर्च उच्च पक्ष पर रहेगा। अवसरों का फायदा लें। लाभ उठाएं और आगे बढ़ें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी विवाहित जोड़े पारिवारिक प्रतिबद्धताओं में व्यस्त रहेंगे।
वृषभ
वृष राशि के खुदरा व्यापारियों के लाभ की अच्छी संभावना बनती है जोखिम पूर्ण कार्य भी धन प्रदान करने वाले रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। लंबी अवधि की योजनाओं में निवेश करेंगे तो आपको लाभ होगा। परिश्रम के अनुकूल सफलता न मिलने के कारण मन असंतुष्ट रहेगा। संतान पक्ष से चिंता हो सकती है। यात्रा सुखद रहेगी एवं उन्नति का समाचार मिलेगा। अपनी शारीरिक सेहत सुधारने को संतुलित आहर लें।
मिथुन
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा लेकिन आप आज के दिन को अच्छा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भाग्य में कुछ कमी के चलते कुछ कार्य अटक सकते हैं लेकिन इनसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी बुद्धि और कौशल का परिचय देते हुए कई कामों का आसानी से हल निकालेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और सरकारी क्षेत्र से लाभ होने के योग बनेंगे। आपकी जान पहचान समाज के कुछ महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज कुछ दिक्कतें पेश आ सकती हैं।
कर्क
आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा किसी बात को लेकर आप चिंता ग्रस्त रह सकते हैं और बेवजह के डर से परेशान होंगे। सेहत का ध्यान रखें और पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी लेकिन वे बड़ी समस्याएं नहीं हैं और अल्पकालीन हैं, इसलिए आप निश्चिंत रह सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय से प्यार भरी बातें करने के बहुत मौके मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपका महत्व बढ़ेगा और आपके काम की सराहना होगी। कुछ लोगों को अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है।
सिंह
आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अपने घर परिवार के साथ जीवन साथी और उनकी जरूरतों पर ध्यान देंगे और रिश्ते में पड़ी हुई गांठे खोलेंगे। प्रेम जीवन में आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। नौकरी के सिलसिले में आपको खूब मेहनत करनी होगी, तभी आपका काम निकल कर सामने आएगा। मान सम्मान बढ़ेगा और व्यापारी वर्ग को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
कन्या
आज का दिन आपको हिम्मत देगा और आप अपनी चुनौतियों से आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियां आपके पक्ष रहेंगी। प्रेम जीवन जीने वालों को अपनी पर्सनल लाइफ में किसी अन्य दखलअंदाजी से दूर रहना चाहिए, नहीं तो आपका रिश्ता बिखर सकता है। परिवार में इनकम को लेकर गहन विचार-विमर्श हो सकते हैं। आपकी सेहत मजबूत रहेगी और काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन आप खुद कुछ ऐसी बातें कर सकते हैं, जो आपके विरोधियों को बढ़ा सकती हैं।
तुला
आज ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। विरोधी परास्त होंगे। आय का एक नया स्रोत मिलने की संभावना है। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। व्यवहार कुशलता व शान्त रहकर कार्य बना लें। उन्नति का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं।
वृश्चिक
कुछ लोगों को व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। छात्र अपने रुचिकर विषय को पढऩे में और भी आनंद की अनुभूति प्राप्त करेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। आपको राजनीति, कारोबार अथवा तकनीकी विषय से संबंधित कोई उपाधि मिल सकती है। आज शेयर बाजार से दूर रहने का प्रयास करें। जीवनसाथी से टकराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
धनु
आज आप नवीन व्हीकल अथवा मोबाइल खरीदने का मन बना सकते हैं। आप मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे। आज के दिन को बहुत ही ठंडे दिमाग से आपको आगे बढ़ना चाहिए तभी अपनी परिस्थितियों पर आप काबू पा सकेंगे। सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। अपने जीवन में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की की ओर बढ़ेंगे। यात्रा पर जाने के लिए दिन अधिक अनुकूल नहीं है।
मकर
आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज समाज में आपका रुतबा कायम रहेगा। छात्रों को अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की संभावना है। अपने बच्चे के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपकी आर्थिक दशा लाभकारी सिद्ध होगी। आज अपने क्रोध पर संयम रखें। ज्यादा पाने की कोशिश में है उसे भी गंवाने से बचें। व्यय अत्यधिक हो सकता है। गुरु का मार्गदर्शन और स्नेह आपको मिलेगा।
कुंभ
पैसे के मामले में किसी से सलाह ले सकते हैं। पिता की ओर से आर्थिक लाभ की संभावना है। पैतृक संपत्ति से विवाद हो सकता है। संतान के पीछे धन खर्च होगा। सरकारी कार्य से लाभ का अवसर मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को कार्य में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। परिवारजनो के साथ संबंधो में नकारात्मकता का प्रवेश न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में रुचि रहने वाली है।
मीन
अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। संतान से संतुष्टि रहेगी और आप अपनी संतान के प्रति प्रेम का भाव प्रदर्शित करेंगे। काम के सिलसिले में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार को लेकर मन में चिंता हो सकती है लेकिन बदलता हुआ समय है और वो चिंताएं बहुत जल्द दूर हो जायेंगी। जो लोग सिंगल हैं और किसी से प्रेम करते हैं उन्हें उनके प्रिय का साथ मिलेगा। भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा।