राशिफल: नवरात्रि के पहले दिन भाग्यशाली होंगे ये पांच राशि के लोग, मिलेगी सफलता…. धन-कारोबार में होगी तरक्की
रायपुर 13 अप्रैल 2021. आज मंगलवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए….
मेष राशि
मेष राशि वाले लोग किसी पुराने रोग की वजह से परेशान रहेंगे। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। कार्यस्थल में परिवर्तन होने की संभावना है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिल सकता है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभदायक स्थिति बन रही है।
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता और भागदौड़ भरा रहेगा और आप अपने भविष्य के प्रति भी चिंतित नजर आ सकते हैं। सांसारिक सुखों की चीजों की भी आज खरीदारी करेंगे। व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों से आज वाद-विवाद में ना पड़ें, यदि वह कोई सलाह देते हैं, तो उसे उपयोगी समझें। भविष्य में इसका आपको भरपूर लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित समस्याओं में आज आपको अपने पिताजी का साथ मिलेगा। प्रेम जीवन सुखमय रहेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। राजनीति से जुड़े जातकों को मान सम्मान प्राप्त होगा। जो लोग साझेदारी में व्यापार करते हैं, उनके पार्टनर के साथ कुछ अनबन हो सकती है। यदि धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो सावधानी से करें। कर्ज से मुक्ति के योग बनते दिख रहे हैं। जीवनसाथी के सलाह से आज आर्थिक लाभ होगा और उनका हर कार्य में पूर्ण सहयोग मिलेगा। यदि नया व्यवसाय करने की लिए सोच रहे हैं, तो उसके मार्ग प्रशस्त होंगे। आज आपका अपना रुका हुआ धन भी कहीं से प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। आज ऑफिस के सहयोगियों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है। प्राइवेट नौकरी वालों की आय में बढोतरी होने के योग बन रहे है। परिवार वालो के साथ अच्छा समय गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ अपने दिल की बात शेयर करेंगे।
सिंह राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आप घरवालो के साथ ज्यादा समय बितायेंगें। आज लोग आपके व्यक्तितव से प्रेरणा लेंगे। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा- पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज घर पर शाम को फैमली के साथ डिनर एंजॉय करेंगें, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
कन्या राशि
आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज पिता और बड़े भाई के सहयोग से आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच सकते है। आज भाई आपको कोई उपहार दे सकते है। हालांकि आज कोर्ट कचहरी के मामले में पड़ने से बचे। वाहन चलाते समय सावधानी बरते अपनी गाड़ी के सारे कागज साथ रखें। माता आज आपकी तारीफ कर सकती हैं।
तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आर्थिक रूप से आपको सफलता मिलेगी। शारीरिक रूप से भी खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। लम्बे समय से चली आ रही समस्याओं का हल निकल जाएगा। ऑफिस के काम में आ रही बाधाएं भी अपने आप दूर होती जाएंगी। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसमें सफल जरुर होंगे। जो छात्र विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा इसमें किसी बड़े प्रोफ़ेसर से आपको मदद मिलेगी। आज आप खुद को सही दिशा में ले जाने में कामयाब रहेंगे। आज संघर्ष करने वाले लोगों को सफलता जरूर मिलेगी
धनु राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज माता-पिता के सहयोग से आपको आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। मानसिक रूप से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। ऑफिस के सहयोगियों के साथ मिलकर किसी नये काम की शुरूआत करेंगें। बॉस आपके कामों की प्रशंसा करेंगे। किसी पुराने दोस्त बात करके आज आपको अच्छा लगेगा।
मकर राशि
आपका दिन सामान्य बना रहेगा। आज किसी बड़ी बिजनेस डील को बहुत सोच समझकर करने की जरुरत है। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन समान्य रहेगा। ऑफिस में आज काम का बजन ज्यादा हो सकता है। छात्रो को आज ज्यादा पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल खुशमुना रहेगा। महिलाओं का दिन आज राहतपूर्ण रहेगा। सेहत पहलै से बेहतर बनी रहेगी।
कुंभ राशि
आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़े प्लेटफार्म पर जाने का अवसर मिल सकता है। रूपये-पैसे की लेन-देन में आज सावधानी बरतने की जरुरत है। आज आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जाएगा।
मीन राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक से लाभ दिलाएगी। सोशल मिडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगें। आप सबको साथ लेकर चलने में भी कामयाब रहेंगे। घर वालों के साथ घर पर ही धार्मिक कार्य करने का प्लान बना सकते हैं। स्वस्थ के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज छात्रों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे।