Kharbooja Khane Ke Fayde: खरबूजा है गर्मियों का सुपर फूड, शरीर को देगा ठंडक, डिहाइड्रेशन से बचाएगा, एनर्जी भी देगा, जानिये कमाल के फायदे...
Kharbooja Khane Ke Fayde: खरबूजा है गर्मियों का सुपर फूड, शरीर को देगा ठंडक, डिहाइड्रेशन से बचाएगा, एनर्जी भी देगा, जानिये कमाल के फायदे...

Kharbooja Khane Ke Fayde,
Kharbooja Khane Ke Fayde: गर्मी में एक्सट्रीम व्हेदर कंडीशन को झेलना आसान नहीं होता। इन दिनों इतना भयंकर पसीना निकलता है कि शरीर में पानी की कमी हो जाती है। शरीर निढाल हो जाता है और एनर्जी की तरंत ज़रूरत महसूस होती है। ऊपर से इन दिनों भूख भी अपने आप कम हो जाती है। खाने से अरुचि सी हो जाती है। ऐसे में गर्मी का सीज़नल फ्रूट खरबूजा बहुत बढ़िया होता है। खरबूज में 90 % पानी होता है। जिससे शरीर हाइड्रेटेड तो रहता ही है और चूंकि यह भारी होता है इसलिए पेट भरने का एहसास भी हो जाता है। साथ ही इसमें नेचुरल शुगर होती है जो शरीर को तुरंत एनर्जी देती है। गर्मी में खरबूजे का सेवन बेहद फायदेमंद है आइए जानते हैं इसके खास फायदे।
डिहाइड्रेशन से बचाए
खरबूज में भरपूर पानी होता है इसलिए इसके सेवन से गर्मियों में शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाती और आपका डिहाइड्रेशन और लू से बचाव होता है।खरबूजा शरीर को ठंडा रखता है जिससे गर्मी की तीव्रता को आपका शरीर झेल पाता है और आप चक्कर आना, कमज़ोरी, दस्त आदि समस्याओं से बच पाते हैं।
एनर्जी दे
खरबूजे में कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा होती है। इसलिए इसके सेवन से हमें दैनिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त एनर्जी मिलती है। साथ ही खरबूजे में नेचुरल शुगर भी होती है। 100 ग्राम खरबूज में लगभग 7.86 ग्राम शक्कर होती है जो हमें क्विक एनर्जी देने के लिए मददगार है।
आंखों के लिए फायदेमंद
खरबूजे में विटामिन ए की बहुत अच्छी मात्रा होती है इसलिए यह आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है ।साथ ही इसमें विटामिन सी भी होता है जो आंखों की मांसपेशियों को बेहतर रखता है। खरबूजे के सेवन से लंबी उम्र तक आंखों की रोशनी अच्छी रहती है और उम्र के साथ आंखों पर पड़ने होने वाले प्रभाव और धुंधली दृष्टि जैसी समस्याओं को भी यह कम करता है।
सूजनरोधी गुण
खरबूजे में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं इसलिए एक तरफ यह जहां आपका इन्फ्लेमेशन के कारण होने वाली तकलीफों जैसे जोड़ों का दर्द आदि से बचाव करता है वही बॉडी में इन्फ्लेमेशन को कम करके यह आपके फैट लॉस में भी मदद करता है।
बेहतर पाचन
खरबूजे के सेवन का एक बहुत बड़ा फायदा है कि यह हमारे पाचन स्वास्थ्य को सुधारता है।खरबूजा आंतों को बहुत अच्छी तरह साफ करता है। इसमें फाइबर होता है जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज, अपच, गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। हालांकि खरबूजा पचाने में थोड़ा भारी होता है इसलिए इसका सेवन एक साथ बहुत अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।
हार्ट हेल्थ
खरबूजे में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है इसलिए यह हाई ब्लड प्रेशर से बचाव करता है। इसमें मैग्नीशियम भी होता है जो दिल की धड़कनों को नियमित करता है। खरबूजे के सेवन से पाचन भी अच्छा रहता है इसलिए कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रित रहता है।
स्किन के लिए फायदेमंद
खरबूजा स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है इसमें भरपूर विटामिन सी होता है जो कोलेजन बढ़ाता है। जिससे एजिंग की प्रक्रिया स्लो होती है। स्किन को नमी और लोच मिलती है जिससे झुर्रियों की समस्या कम होती है।
इम्यूनिटी बढ़ाए
खरबूजे में पर्याप्त विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं इसलिए इसके सेवन से हमारी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है।जिससे विभिन्न तरह के संक्रमण और बीमारियों से हमारा बचाव होता है।
वेट मैनेजमेंट में मददगार
खरबूजे में कैलोरी कम होती है और कुछ मात्रा में फाइबर भी होता है। साथ ही यह पचाने में भारी होता है इसलिए इसके सेवन के बाद घंटों भूख नहीं लगती। खरबूजे में बीटा कैरोटीन भी होता है जो सूजन को कम करता है। यह जमे हुए वसा को भी तोड़ता है इसलिए खरबूजा वेट मैनेजमेंट में मददगार होता है।
खरबूजा है मूत्र वर्धक
खरबूजा एक नेचुरल डाययूरेटिक है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करता है। खरबूजे के सेवन से पेशाब से संबंधित समस्याएं जैसे यूटीआई, जलन आदि दूर होती हैं।
पुरुषों के लिये फायदेमंद
आयुर्वेद के अनुसार खरबूजा शुक्र धातु को बढ़ाने वाला है। इसके सेवन से स्पर्म की क्वालिटी और क्वांटिटी बेहतर होती है। इसलिए खरबूजा पुरुषों के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
डायबिटीज़ पेशेंट्स थोड़ा सा खा सकते हैं
यदि अधिक इच्छा हो तो डायबिटीज पेशेंट सीमित मात्रा में खरबूजे का सेवन कर सकते हैं। खरबूजे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 65 है वहीं इसका ग्लाइसेमिक लोड 3.14 होता है। हालांकि इसमें भरपूर पानी होता है इसलिए सीमित मात्रा में इसका सेवन डायबिटीज पेशेंट भी कर सकते हैं। हालाँकि खरबूजे के सेवन के बाद उन्हें अपने ब्लड शुगर के उतार- चढ़ाव पर नजर रखनी चाहिए।