Benefits Of Sudarshan Kriya: बढ़ते तनाव से हार रहे हैं तो रोज़ाना करें योग की सुदर्शन क्रिया, मिलेंगे ये फायदे भी...

Benefits Of Sudarshan Kriya: बढ़ते तनाव से हार रहे हैं तो रोज़ाना करें योग की सुदर्शन क्रिया, मिलेंगे ये फायदे भी...

Update: 2024-04-10 11:43 GMT

Benefits Of Sudarshan Kriya: तनाव मौजूदा दौर की सबसे बड़ी तकलीफ़ों में से एक है। यूं कह लीजिए कि कम या ज्यादा,लेकिन आज हर व्यक्ति तनाव में हैं। तनाव और डिप्रेशन को बिना दवाओं के हैंडल करना हो तो इसका एक बेहतरीन माध्यम है योग की सुदर्शन क्रिया। यह एक क्रिया वस्तुतः अनेक क्रियाओं का योग है जो श्वास की तकनीकों पर फोकस करती है। सुदर्शन क्रिया की खासियत यह है कि इसके नियमित अभ्यास से डिप्रेशन,चिंता,नकारात्मक विचार प्रक्रिया, नींद न आना आदि अनेक समस्याओं से राहत मिलती है। इस आर्टिकल में आप सुदर्शन क्रिया के लाभ जानें और यदि महसूस हो कि आपके साथ भी ऐसी स्थिति है तो किसी योग प्रशिक्षक से सुदर्शन क्रिया सीख कर लाभ उठाएं।

दिमाग को शांत करे

सुदर्शन क्रिया के अभ्यास से तेज़ी से भागते रहने वाले दिमाग को शांत करने में मदद मिलती है। इसके विभिन्न चरणों में श्वास की गति इस तरह बढ़ती है कि शरीर में ऑक्सीजन युक्त वायु का प्रवाह खूब अच्छी तरह होता है। जिससे ब्रेन तक ब्लड फ्लो सुधरता है और आपको स्ट्रेस, थकान और डिप्रेशन से राहत मिलती है।

नींद आती है बेहतर

नींद न आना या कम आना और अच्छी क्वालिटी की नींद न आना भी आजकल आम है। दुनियाभर में इन्सोम्निया के पेशेंट्स इतने बढ़ गए हैं कि स्लीप टूरिज़्म का ट्रेंड चल पड़ा है। सुदर्शन क्रिया के नियमित अभ्यास से आपकी नींद में सुधार होता है। सुदर्शन क्रिया तनाव और चिंता को कम करके बेहतर नींद की गुणवत्ता प्राप्त करने में मदद करती है।

नकारात्मक विचारों से राहत

हम इंसानों को सकारात्मक के स्थान पर नकारात्मक विचार ज्यादा घेरते हैं। लेकिन यही नकारात्मक विचार अगर दिमाग पर हर समय हावी रहने लग जाए तो जीना मुश्किल हो जाता है। सुदर्शन क्रिया गहरे भावनात्मक घावों और दर्दनाक अनुभवों को भरने में भी मदद करती है। इसके नियमित अभ्यास से आप ऐसी शांति महसूस करते हैं कि लगता है यह तमाम समस्याएं इतनी बड़ी नहीं हैं। सुदर्शन किया आपको मानसिक शांति देकर आपका नजरिया बदलने में भी मदद करती है।

ऑक्सीडेटिव तनाव से राहत

मनोवैज्ञानिक और सामाजिक कारण कई बार शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव में वृद्धि का कारण बन सकते हैं। ऑक्सीडेटिव तनाव सेल्स से लेकर डीएनए तक को नुकसान पहुंचा सकता है। यह डायबिटीज, कैंसर और अल्जाइमर जैसी अनेक बीमारियों के विकास में भूमिका निभा सकता है। साथ ही इसके कारण आप समय से पहले बूढ़े भी नजर आते हैं। सुदर्शन किया ऑक्सीडेटिव तनाव से आपका बचाव करती है।

एनर्जी बढ़ाती है सुदर्शन क्रिया

सुदर्शन क्रिया का नियमित रूप से अभ्यास करने से आप खुद को अधिक एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इसके अंतर्गत आप धीमी और तेज गति की श्वास का जो अभ्यास करते हैं वह आपके शरीर में उर्जा के स्तर को बढ़ाने में सहायक है।

गुड कोलेस्ट्राॅल बढ़ाती है सुदर्शन क्रिया

शोध से पता चला है कि सुदर्शन क्रिया खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाती है। बढ़ा हुआ एचडीएल स्तर हृदय रोग के खतरे को कम करता है।

बढ़ती है खुशहाली

सुदर्शन क्रिया के विभिन्न चरण मन को नियंत्रित करते हैं और विभिन्न अंगों की कार्यप्रणाली में सुधार करते हैं, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहता है और आप खुद को खुशहाल महसूस करते हैं।

Tags:    

Similar News