गुटखा खाने वालों की बढ़ेगी परेशानी : ….सरकार गुटखा बेचने और बनाने वालों पर कसेगी शिकंजा… जल्द शुरू होने वाला है प्रदेशव्यापी अभियान… आबकारी मंत्री का बयान

Update: 2020-02-17 11:38 GMT

धमतरी 17 फरवरी 2020। गुटखा खाने वालों की अब मुसीबतें बढ़ने वाली है। राज्य सरकार जल्द ही प्रदेश में गुटखा बिक्री पर सख्ती करने की जा रही है। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने इसे लेकर कार्रवाई के संकेत दे दिये हैं। ना सिर्फ गुटखा बेचने और बनाने वालों पर गाज गिराने की तैयारी है, बल्कि शराब दुकानों के आसपास अवैध खोमचे वालों पर भी कार्रवाई की जायेगी।

आबकारी मंत्री ये बयान अपने धमतरी दौरे के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि गुटखे पर पूरी तरह से रोक के लिए सरकार योजना बना रही है। भाजपा शासन के दौरान ही जर्दायुक्त गुटखे की बिक्री और बनाने पर कानूनी प्रतिबंध लगाया गया था। हालांकि, इसका कुछ खास असर नहीं दिखा।

आपको बता दें कि इससे पहले राज्य सरकार प्रदेश के हुक्का बारों पर बैन लगा दिया है। कैबिनेट से भी इसकी मंजूरी मिल चुकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही राज्य सरकार गुटखा कारोबारियों को शिकंजा कसेगी। दुकानों में अब जांच करती टीम जल्द ही नजर आने वाली है।

Tags:    

Similar News