Paytm पर अच्छी खबर: पेटीएम दे रहा है 60,000 रुपये का ब्याज मुक्त लोन… जानिए डिटेल्स
नईदिल्ली 5 जुलाई 2021। क्या आप भी पेटीएम के यूज करते हैं? तो आपके लिए अच्छी खबर है. पेटीएम पर अब तुरंत 60 हजार रुपये तक का लोन मिलेगा. पेटीएम (Paytm) ने अपनी बाय नाउ, पे लेटर सर्विस के तहत पोस्टपेड मिनी लॉन्च किया है. कंपनी इससे छोटी लोन मुहैया कराएगी. आपको बता दें कि कंपनी ने इसके लिए आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड से पार्टनरशिप भी की है।
Paytm ने इस नई स्कीम को बाय नाऊ, पे लेटर (Buy Now, Pay Letter) सर्विस का विस्तार बताया है। कंपनी का दावा है महामारी के इस दौर में छोटी-मोटी घरेलू आवश्यकताओं को इससे पूरा किया जा सकता है। Paytm ने इसे आदित्य बिरला फाइनेंस लिमिटेड (Adity Birla Finance) के साथ पाटर्नशिप में शुरू किया है।
Paytm PostPaid Mini के जरिए 60,000 रुपये के तत्काल क्रेडिट के साथ-साथ 250 रुपये से 1,000 रुपये तक का लोन दे रही है। इस पहल के तहत मोबाइल और डीटीएच रिचार्ज, गैस सिलेंडर बुकिंग, बिजली और पानी के बिल जैसे खर्चों का भुगतान आसानी से किया जा सकेगा। साथ ही इस स्कीम पर कोई एक्टिवेशन चार्ज या एनुअल फीस भी नहीं वसूला जाएगा। यूजर्स को सिर्फ सुविधा शुल्क देना होगा। मौजूदा समय में Paytm PostPaid भारत के 550 शहरों में उपलब्ध है।
कंपनी के CEO भावेश गुप्ता कहते हैं, ‘हमारी इस नई सर्विस के जरिए कस्टमर अपने बकाया बिल या पेमेंट का भुगतान कर सकेंगे। इसके जरिए उनमें वित्तीय अनुशासन भी आएगा। साथ ही इसके जरिए हम इकोनाॅमी में खपत बढ़ना चाहते हैं।’
देश के अलग-अलग हिस्सों में मर्चेंट स्टोर पर इसका जरिए ऑनलाइन या ऑफलाइन भुगतान किया जा सकेगा। यह पाॅपुलर इंटरनेट एप, किराना स्टोर, पेट्रोल पंप, दवा की दुकान, माॅल आदि में इसके जरिए भुगतान किया जा सकेगा। कंपनी इस नई सर्विस के तहत यूजर्स को शून्य फीसदी ब्याज पर लोन चुकाने के लिए 30 दिनों का ऑफर दे रही हैं. इसमें कोई कोई सालाना फी या एक्टीवेशन चार्ज नहीं है. हालांकि इसमें केवल एक न्यूनतम सुविधा शुल्क (convenience fee) लगेगी. पेटीएम पोस्टपेड के जरिए यूजर्स देश भर में ऑनलाइन और ऑफलाइन मर्चेट स्टोर पर पेमेंट कर सकते हैं.