कर्मचारियों के लिए GOOD न्यूज : भूपेश सरकार ने प्रमोशन के साथ इन कर्मचारियों को नयी पदस्थापना दी…..आदेश हुआ जारी… जानिये अब इन कर्मचारियों को कितनी मिलेगी तनख्वाह

Update: 2020-06-22 11:14 GMT

रायपुर 22 जून 2020। मंत्रालयीन सेवा वर्ग के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने सहायक ग्रेड 2 के 24 कर्मचारियों को ग्रेड 1 पर प्रमोट किया है, वहीं 48 ग्रेड-3 कर्मचारियों को ग्रेड 2 में प्रमोशन मिला है। राज्य सरकार ने इस बाबत प्रमोशन आर्डर जारी कर दिया है। सहायक ग्रेड-2 के कर्मचारियों को ग्रेड वन में प्रमोट होने के बाद अब लेवल-9 के तहत (38100 से 120400) वेतन होगा..।

वहीं ग्रेड 3 के कर्मचारियों को ग्रेड 2 में प्रमोट होने के बाद लेवल-6 के तहत (25300- 80500) का वेतन मिलेगा। अलग-अलग ग्रेड के 72 कर्मचारियों में कईयों को प्रमोशन के बाद नयी जगह पर पदस्थापना दी गयी है, तो वहीं कईयों को उनके वर्तमान पद पर ही यथावत रखा गया है।

Tags:    

Similar News