सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी हुई कम, इस वजह से आई बड़ी गिरावट… जानिए बाजार में आज का भाव

Update: 2020-02-29 07:54 GMT

नईदिल्ली 29 फरवरी 2020. सोने की कीमतों में शुक्रवार (28 Feb 2020) को अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने के भाव में शुक्रवार को 222 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट से सोने का भाव 43,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजारों में नर्म रुख के चलते सोने में यह गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि सोना गुरुवार को पिछले सत्र में 43,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की नई कीमत – सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। शुक्रवार को चांदी की कीमतें 48,190 रुपये से गिरकर 48,130 रुपये पर आ गई है. इससे पहले गुरुवार को 1 किलोग्राम चांदी के दाम 35 रुपये बढ़कर 48,130 रुपये पर पहुंच गए थे।

भारतीय रुपये की बात करें तो यह शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ खुला था। रुपये का हाजिर भाव शुक्रवार को एक डॉलर के मुकाबले करीब 50 पैसे की गिरावट के साथ ट्रेंड कर रहा था। पटेल ने बताया कि रुपये में गिरावट से सोने के भाव में अधिक गिरावट देखने को नहीं मिली। उन्होंने कहा कि निवेशकों द्वारा बॉन्ड्स जैसे अधिक सुरक्षित निवेश की तरफ रुख करने से सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई है।

Tags:    

Similar News