गैस बुक करने पर गोल्ड फ्री: बुक करें LPG सिलेंडर और पाएं 10 हजार रुपये का 24K सोना मुफ्त, आज ही उठाएं इस ऑफर का लाभ

Update: 2021-10-08 04:22 GMT

नईदिल्ली 8 अक्टूबर 2021. महंगाई के दौर में भी आप गैस सिलेंडर की बुकिंग पर सोना जीत सकते हैं. दरअसल ऑनलाइन पेमेंट कंपनी पेटीएम गैस सिलेंडर की बुकिंग पर खास नवरात्रि गोल्ड ऑफर लेकर आई है,असल में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने अपने सोशल मीडिया पर ऑफर की जानकारी दी है। इसके तहत अगर आप पेटीएम से HP गैस की बुकिंग या पेमेंट करते हैं तो 10,001 रुपए तक का गोल्ड जीतने का मौका मिलेगा। ये ऑफर आज यानी 7 अक्टूबर से शुरू है। वहीं, इस ऑफर का आखिरी दिन 16 अक्टूबर है। मतलब इस दिन तक आप हिस्सा ले सकते हैं।

इस ऑफर के तहत रोजाना 5 लक्की यूजर्स Paytm ऐप से एलपीजी सिलेंडर बुकिंग करने पर 10,001 रुपये की कीमत के Paytm Digital Gold जीत सकते हैं। यह ऑफर Paytm ऐप पर ‘बुक गैस सिलेंडर’ फीचर का इस्तेमाल करके बुक किए गए मौजूदा अनपेड सिलेंडर बुकिंग की पेमेंट पर भी लागू होता है। आपको बता दें कि सभी यूजर्स को प्रति बुकिंग पर 1 हजार कैशबैक प्वाइंट तक का एश्योर्ड रिवार्ड मिलेगा। इसका इस्तेमाल टॉप ब्रांड्स की शानदार डील्स और गिफ्ट वाउचर के लिए कर सकते हैं। नवरात्रि गोल्ड ऑफर सभी तीन टॉप LPG कंपनियों Indane, HP Gas और Bharatgas के सिलेंडर बुकिंग पर मिलेगा। कंपनी ने हाल ही में शानदार फीचर्स को शामिल करके सिलेंडर बुकिंग एक्सपिरियंस को बढ़ाया है। इससे यूजर्स अपने गैस सिलेंडर की डिलीवरी को ट्रैक कर सकते हैं और रिफिल के लिए ऑटोमैटिक इंटेलीजेंट रिमाइंडर्स भी पा सकते हैं।

कैसे पाएं Paytm Digital Gold:

  • इसके लिए यूजर्स को सिर्फ बुक गैस सिलेंडर टैब पर जाना है और गैस प्रोवाइडर को चुनना है।
  • उसके बाद अपना मोबाइल नंबर, एलपीजी आईडी और कंज्यूमर नंबर दर्ज करना है।
  • फिर उसके बाद Paytm वॉलेट, Paytm UPI, कार्ड, नेटबैंकिंग या Paytm पोस्टपेड (जिसमें यूजर्स के पास अभी बुकिंग करने और अगले माह पेमेंट करने का ऑप्शन भी होगा) जैसे पेमेंट ऑप्शन के अपने पसंदीदा मोड का इस्तेमाल करके पेमेंट करना है।
  • फिर LPG सिलेंडर को यूजर्स की घर पर नजदीकी गैस एजेंसी द्वारा रजिस्टर्ड एड्रेस पर डिलीवर किया जाता है।
  • इसके बाद एक लॉक्ड स्क्रैच कार्ड मिलेगा जो अगले दिन आप स्क्रैच कर पाएंगे। यह कार्ड आपको सिलेंडर की पेमेंट होने के 24 घंटे के भीतर मिल जाएगा।
  • अगर कार्ड स्क्रैच कर आपको गोल्ड मिलता है तो यह आपके Paytm Gold बैलेंस में 72 घंटे के अंदर क्रेडिट कर दिया जाएगा।

यह ऑफर PayTM App पर ‘बुक गैस सिलेंडर’ सुविधा का उपयोग करके किए गए मौजूदा अन-बुक सिलेंडर बुकिंग के भुगतान पर भी लागू होगा। इसके अलावा, सभी उपयोगकर्ताओं को हर बुकिंग पर 1000 कैशबैक अंक तक का सुनिश्चित पुरस्कार मिलेगा, जिसका उपयोग टॉप ब्रांडों की शानदार खरीदी और इनाम वाउचर के लिए किया जा सकता है।

आपको बता दें कि देश की राजधानी के सर्राफा बाजार में गोल्ड की कीमत 46,012 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ये कीमत गुरुवार की है। एक दिन पहले के मुकाबले गोल्ड की कीमत में 65 रुपये की तेजी आई है।

Similar News