सोना चांदी के दामों में तेजीः गोल्ड की चमक बढ़ी, वहीं चांदी की चमक हुई फीकी… जानिए आज का भाव
दशहरा, दिवाली, करवाचौथ और छठ पूजा जैसे त्योहरों को देखते हुए सर्राफा बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है. इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है. त्योहारों (Festivel) का सीजन नजदीक है. ऐसे में सोने के भावों (Gold Price) में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है.
आज 24 कैरेट सोना महज 23 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 46941 रुपये पर पहुंच गया। अगर इसमें जीएसटी जोड़ लें तो यह करीब 50000 का हो जाएगा। वहीं, चांदी का हाजिर भाव गुरुवार के मुकाबले 453 रुपये प्रति किलो गिरकर 60932 रुपये पर आ गया है। अब 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से केवल 9313 रुपये सस्ता है। वहीं, चांदी पिछले साल के अधिकतम रेट 76004 रुपये से 15076 रुपये सस्ती है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार के बंद भाव के मुकाबले शुक्रवार को 18 कैरेट सोना जहां 17 रुपये महंगा होकर 35206 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से खुला तो 23 कैरेट सोने का रेट 23 रुपये चढ़कर अब 46753 रुपये पर पहुंच गया है। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 42998 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अगर 14 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह अब 27460 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिक रहा है। इस पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1500 रुपये का अंतर आ सकता है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 8 अक्टूबर 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…
| धातु | 8 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) | 7 अक्टूबर के रेट (रुपये/10 ग्राम) | रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
| Gold 999 (24 कैरेट) | 46941 | 46918 | 23 |
| Gold 995 (23 कैरेट) | 46753 | 46730 | 23 |
| Gold 916 (22 कैरेट) | 42998 | 42977 | 21 |
| Gold 750 (18 कैरेट) | 35206 | 35189 | 17 |
| Gold 585 ( 14 कैरेट) | 27460 | 27447 | 13 |
| Silver 999 | 60932 Rs/Kg | 61385 Rs/Kg | -453 Rs/Kg |