सोना-चांदी के भाव में आई तेजी: 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 48000 के पार…. चांदी की भी चमक बढ़ी, जानिए आज का ताजा रेट

Update: 2021-05-18 02:40 GMT

नईदिल्ली 18 मई 2021.सोने-चांदी के रेट में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला। देश भर के सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 48000 के पार चली गई है। वहीं चांदी ने आज शुक्रवार के मुकाबले 1375 रुपये प्रति किलो की छलांग लगाकर 71735 रुपये पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 17 मई 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे…

धातु 17 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) 14 मई का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 48146 47757 389
Gold 995 (23 कैरेट) 47953 47566 387
Gold 916 (22 कैरेट) 44102 43745 357
Gold 750 (18 कैरेट) 36110 35818 292
Gold 585 ( 14 कैरेट) 28165 27938 227
Silver 999 71735 Rs/Kg 70360 Rs/Kg 1375 Rs/Kg

सोने के वायदा भाव में बढ़ोतरी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 352 रुपए की तेजी के साथ 48,028 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून महीने की डिलिवरी के लिए सोने की कीमत 352 रुपए यानी 0.74% की तेजी के साथ 48,028 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 6,936 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.82% की तेजी के साथ 1,853.10 डॉलर प्रति औंस हो गया।

मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 982 रुपए की तेजी के साथ 72,067 रुपए प्रति किलो हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के जुलाई डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 982 रुपए यानी 1.38% की तेजी के साथ 72,067 रुपए प्रति किलो हो गया। इस वायदा कॉन्ट्रैक्ट में 10,324 लॉट के लिए सौदे किए गए। बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में चांदी का भाव 1.66% की तेजी के साथ 27.82 डॉलर प्रति औंस हो गया।

Tags:    

Similar News