सोना-चांदी से भरी कार पकड़ाई: उडीसा से रायपुर आ रही कार में मिला 1 करोड़ का आभूषण… साढ़े आठ लाख नगदी सहित तीन गिरफ्तार
महासमुंद 9 सितंबर 2021। छत्तीसगढ़ के महासमुंद में चैकिंग के दौरान एक कार से करोड़ो के सोने चांदी के जेवरात पुलिस ने बरामद किये है। साथ ही साढ़े आठ लाख रूपए नगदी भी जब्त की गई है। फिलहाल आरोपियों के पास से आभूषणों का कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया है। तीनों आरोपी रायपुर के ही रहने वाले है।
दरअसल महासमुंद एसपी दिव्यांग पटेल ने जिले के संदिगध वाहनो पर नजर रखने के निर्देश पुलिस को दिये थे। इसी क्रम में आज सिंघोडा क्षेत्र के अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल में एक संदिग्ध स्वीफट कार को रोकवाया गया। इस दौरान पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार के पीछे सीट पर एक बड़ा सा बैग रखा मिला। बैग को खोलकर चेक किया गया तो उसमें अलग अलग प्लास्टिक झिल्लीयों में सोने चांदी के जेवरात रखे हुये थे। साथ ही बैग में साढ़े आठ लाख नगदी भी थी।
भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात मिलने पर पुलिस ने कार के मालिक सुनील जैन से पूछताछ की। पूछताछ में सुनील जैन ने बताया कि, रायपुर के सदर बाजार में उसकी एसएस सिल्वर के नाम से एक ज्वेलरी शाॅप है और कार में रखे आभूषणों को वो उड़ीसा के एक व्यापारी को देने गया था। इस दौरान बची हुई ज्वेलरी को वो वापस रायपुर ला रहा था।
पूछताछ के बाद पुलिस ने गाड़ी मंे रखी ज्वेलरी का कागजात पूछा तो व्यापारी द्वारा कोई वैध दस्तावेज नहीं पेश किया गया, जिसके बाद पुलिस ने सुनील जैन 63 वर्ष, ड्र्ायवर हीरा लाल यादव और अवध परते को गिरफतार किया गया। साथ ही कार की तलाशी के दौरान साढ़े आठ लाख नगदी, 1139.243 ग्राम सोना कीमत 55 लाख, 105 किलो चांदी कीमत 67 लाख, एक कार बरामद किया गया है।