लड़की ने बाॅयफ्रेंड पर लगाया रेप और अप्राकृतिक सेक्स का आरोप, जिम में हुई जान पहचान फिर किया बलात्कार, पुलिस जांच में जुटी

Update: 2021-01-19 07:43 GMT

रायपुर 19 जनवरी 2021। राजधानी में एक युवती ने अपने बाॅयफ्रेंड पर शादी का झांसा देकर बलात्कार और अप्राकृतिक कृत्य करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद अब आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती उम्र 27 वर्ष की पहचान अगस्त 2020 मेें डीडी नगर स्थित फिटनेस जिम में आरोपी युवक विनोद जांगडे से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की जान पहचान प्रेम संबंध में बदल गयी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी विनोद जांगडे ने शादी का प्रलोभन देकर युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध व अप्राकृतिक भी किया। युवती जब शादी की बात करती तो उसे मना करते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगता था। आरोपी युवक की इस बात से आहत होकर अब पीड़िता ने इसकी शिकायत डीडी नगर थाने में दर्ज कराई है।
पीड़िता की शिकायत पर विनोद जांगडे के ख्लिााफ थाने में 376, 377, 506 के तहत अपराध दर्ज किया है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।

Tags:    

Similar News