फरार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ED के डर से मुंबई के अपार्टमेंट वापस लौटीं…7 अगस्त को होगी पूछताछ…
मुम्बई 6 अगस्त 2020।सुशांत मामले में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की मुसीबत कम होती नहीं दिख रही है. अभी तक तो सिर्फ बिहार पुलिस ही रिया को पूछताछ के लिए बुलाना चाह रही थी, अब तो ईडी ने भी एक्ट्रेस से पूछताछ करने का फैसला लिया है.
अब खबरों के मुताबिक रिया चक्रवर्ती अपने मुंबई वाले अपार्टमेंट प्राइम रोज लौट आई हैं. बताया जा रहा है कि रिया चक्रवर्ती कुछ दिनों से किसी गुप्त जगह पर रह रही थीं. अब वे अपने अपार्टमेंट लौट आई हैं. ऐसे में 7 अगस्त को रिया ईडी की पूछताछ में भी शामिल हो सकती हैं.