PHQ के पूर्व एआईजी देवनाथ की पत्नी ने जहर खाकर की ख़ुदकुशी, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत..देवनाथ CRPF में है पोस्टेड..

Update: 2020-02-24 04:12 GMT

रायपुर 24 फरवरी 2020। प्रतिनियुक्ति पर PHQ में AIG रहे देवनाथ की पत्नी सरिता सोमकुंवर ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। उपचार के दौरान उनकी कल सुबह क़रीब सवा तीन बजे मौत हो गई।घटना की सूचना के बाद राजेंद्र नगर थाने में मार्ग कायम कर जांच की जा रही है।

बीते 9 फरवरी को देवनाथ की पत्नी सरिता सोमकुंवर ने निज निवास में जहर खा लिया था, ज़हर खाकर उन्होंने अपनी बहन को सूचना दी जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई।
मृतक महिला के पति देवनाथ इस समय मूल विभाग CRPF में सेवाएँ दे रहे हैं। हालिया दिनों तक वे प्रतिनियुक्ति पर PHQ में AIG पद पर पदस्थ थे।

वहीं राजेन्द्र नगर पुलिस ने घटना के संबंध में कहा कि.. क्यों जहर खाया इसका कोई कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Tags:    

Similar News