Vaishakh Amavasya 2024 : वैशाख अमावस्या 8 या 9 को जानें यहाँ... पढ़े विशेष पूजा विधि, मुहूर्त व विशेष मंत्र

कुछ लोग वैशाख अमावस्या 08 मई को बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग वैशाख अमावस्या 09 मई को मनाने की बात कह रहे हैं।

Update: 2024-05-06 17:25 GMT

इस बार वैशाख अमावस्या Vaishakh Amavasya muhurt 2024 की डेट को लेकर लोग अधिक कन्फ्यूज हो रहे हैं। कुछ लोग वैशाख अमावस्या 08 मई को बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग वैशाख अमावस्या 09 मई को मनाने की बात कह रहे हैं।

आइए इस लेख में हम आपको हिंदू पंचांग के अनुसार बताएंगे कि वैशाख अमावस्या किस तारीख को मनाई जाएगी?

वैशाख अमावस्या 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Vaishakh Amavasya 2024 Date and Shubh Muhurat)


पंचांग के अनुसार, वैशाख के माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का प्रारंभ 07 मई को सुबह 11 बजकर 40 मिनट से होगी और इसका समापन 08 मई को सुबह 08 बजकर 51 मिनट पर होगा। ऐसे में वैशाख अमावस्या 08 मई को मनाई जाएगी।

अमावस्या की पूजा विधि (Vaishakh Amavasya Puja Vidhi)

वैशाख अमावस्या पर ब्रह्म मुहूर्त में उठें और दिन की शुरुआत देवी-देवता के ध्यान से करें। इसके बाद पवित्र नदी या फिर घर में स्नान करें। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। पितरों का तर्पण करें। इसके अलावा पितरों की आत्मा की शांति के लिए व्रत भी रखें और मंत्रो का जाप करें। अंत में अपनी श्रद्धा अनुसार विशेष चीजों का गरीबों को दान करें।


इन मंत्रों का करें जाप

1. ॐ पितृ देवतायै नम:

2. ॐ पितृ गणाय विद्महे जगतधारिणे धीमहि तन्नो पित्रो प्रचोदयात्।

3. ॐ देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च

नम: स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नम:

4. गोत्रे अस्मतपिता (पितरों का नाम) शर्मा वसुरूपत् तृप्यतमिदं तिलोदकम गंगा जलं वा तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः, तस्मै स्वधा नमः।

वैशाख अमावस्या पर जरूर करें ये शुभ काम

  • वैशाख अमावस्या पर हनुमान जी के सामने दीपक जलाएं और सुंदरकांड या हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • वैशाख अमावस्या पर किसी पवित्र नदी में स्नान करें।
  • स्नान के बाद नदी किनारे दान-पुण्य जरूर करें।
  • किसी मंदिर में पूजन सामग्री जैसे धूप बत्ती, घी, तेल, हार-फूल, भोग के लिए मिठाई, कुमकुम, गुलाल, भगवान के लिए वस्त्र आदि का दान करें।
  • संभव हो तो जरूरतमंद लोगों को जूते-चप्पल और छाते का दान भी करें।
Tags:    

Similar News