फेडरेशन अब विधानसभा नहीं सीएम हाउस का करेगा घेराव….. कोर कमेटी की बैठक के बाद बदली रणनीति … प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा बोले…
रायपुर 10 मार्च 2021। शिक्षक फेडरेशन विधानसभा नहीं अब सीएम हाउस का घेराव करेगा। 12 मार्च को प्रदेश भर के शिक्षक राजधानी में अपनी मांगों को लेकर जुटेंगे और विरोध प्रदर्शन के बाद सीएम हाउस कूच करेंगे। इससे पहले 12 मार्च को फेडरेशन ने विधानसभा घेराव का भी ऐलान किया था, लेकिन तय वक्त से 17 दिन पहले विधानसभा का सत्र खत्म हो जाने की वजह से फेडरेशन ने अपनी रणनीति बदली है।
फेडरेशन की कोर कमेटी की बैठक में हुए निर्णय के बाद प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने इस बात का ऐलान किया कि …
“12 मार्च 2021 को विधानसभा घेराव कार्यक्रम था क्योंकि विधानसभा का समापन हो चुका है इसलिए कोर कमेटी सर्व समिति से यह निर्णय लिया है कि 12 मार्च 2021 को सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा। समस्त सहायक शिक्षकों 109000 हमारे परिवार के सदस्य गण सभी को अपील किया जाता है प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा कोर कमेटी के द्वारा हमारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम विधानसभा समापन के कारण 12 मार्च 2021 को हमारा कार्यक्रम यथावत रहेगा लेकिन सीएम हाउस का घेराव करेंगे समस्त साथी बूढ़ा तालाब धरना स्थल में उपस्थित होंगे 12 मार्च 2021 को वहां से सभा रैली के माध्यम से सीएम हाउस का घेराव करने जाएंगे अपनी 1 सूत्री मांग वेतन विसंगति को दूर कर आएंगे इसलिए समस्त 109000 सहायक शिक्षक साथियों को रायपुर उपस्थिति देना है तभी हमारी मांगे पूरी होगी”