Duniya ka sabse mahanga pani bottle: दुनिया की सबसे महंगी पानी की बोतल, इतने में तो मिल जाएगी एक लक्जरी कार, कीमत जान हो जाएंगे हैरान!

Duniya ka sabse mahanga pani bottle: जब हम पानी की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में इसको लेकर एक साधारण जरूरत की चीज का ख्याल आता है। लेकिन luxury की दुनिया में पानी भी एक स्टेटस बन चुका है। एक पानी की बोतल इतनी महंगी क्यों है? आइए जानते है दुनिया के सबसे महंगे water bottle के बारे में...

Update: 2025-12-06 06:48 GMT

Duniya ka sabse mahanga pani bottle: जब हम पानी की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में इसको लेकर एक साधारण जरूरत की चीज का ख्याल आता है। लेकिन luxury की दुनिया में पानी भी एक स्टेटस बन चुका है। दुनिया भर में कई प्रीमियम पानी बोतल की कंपनियां मौजूद हैं, लेकिन उन सभी में एक नाम सबसे अलग और खास है वह है एक्वा डि क्रिस्टालो ट्रिब्यूटो ए मोडिगलियानी (Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani)। यह एक पानी की बोतल के साथ साथ डिजाइन और लग्जरी का एक अद्भुत मिश्रण है जिसने 2010 में Guinness World Records में अपनी जगह बनाई।

इस बोतल की कीमत लगभग 60,000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 50 लाख रुपये है। यह रकम इतनी बड़ी है कि इसमें आप एक अच्छी गाड़ी या घर आराम से ले सकते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर एक पानी की बोतल इतनी महंगी क्यों है? आइए जानते है दुनिया के सबसे महंगे water bottle के बारे में।

किसने बनाया यह बोतल

इस बोतल को डिजाइन करने का श्रेय जाता है Fernando Altamirano को। ये Paolo Di Verachi स्टूडियो के ceo और संस्थापक हैं। ये व्यक्ति दुनिया भर में अपनी लक्जरी डिजाइन के लिए मशहूर हैं और वे 1996 से दुनिया की सबसे महंगी और शानदार बोतलों को डिजाइन रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं।

एक्वा डि क्रिस्टाल्लो को बनाते समय अल्टामिरानो के दिमाग में एक महान इटालियन कलाकार को श्रद्धांजलि देने का विचार था। इस कलाकार का नाम था अमेंडियो क्लेमेंटे मॉडिग्लियानी, जो अपनी यूनीक मूर्तिकला के लिए जाने जाते हैं। इसी कलाकार की एक मूर्ति से प्रभावित होकर Altamirano ने इस बोतल को डिजाइन किया और इसे एक मूर्ति की तरह बनाया।

किन किन सामानों से बना है यह बोतल

यह बोतल साधारण ग्लास या प्लास्टिक की नहीं है, बल्कि इसे बनाने में सबसे कीमती धातुओं और रत्नों का इस्तेमाल किया गया है। पूरी बोतल 24–कैरेट शुद्ध सोने से कवर की गई है। इस बोतल के सबसे महंगे वेरिएंट को प्लेटिनम से बनाया गया है और इसमें हाई क्वालिटी के 6000 हीरे लगाए गए है। इस बोतल में आपको केवल 750 मिलीलीटर ही पानी मिलता है।

जानिए इस बोतल के अंदर कैसा पानी होता है?

इस बोतल का पानी दुनिया के तीन सबसे शुद्ध और साफ जगहों से कलेक्ट किया जाता है। इसमें फिजी का शुद्ध मिनरल युक्त पानी, फ्रांस के प्राकृतिक स्रोतों का पानी और आइसलैंड के ग्लेशियरो से पानी इकठ्ठा किया जाता है। लेकिन इसकी लक्जरी यहीं खत्म नहीं होती, इस पानी में अलग से 24 कैरेट गोल्ड डस्ट (सोने की धूल) मिलाई जाती है। यह पानी की बोतल एक लक्जरी ब्रांड की तरह बेचा जाता है।

Tags:    

Similar News