फराह खान और अमिताभ बच्चन में हुई बहस, गुस्से में बिग बी बोले- गाड़ी मंगवाओ

Update: 2021-09-08 05:53 GMT

मुंबई 8 सितम्बर 2021. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दीपिका पादुकोण और फराह खान को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की. दरअसल, ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ में दोनों ही स्पेशल गेस्ट के रूप में आने वाले वीकेंड एपिसोड में नजर आने वाले हैं. सोशल मीडिया पर इस दौरान के कई प्रोमोज रिलीज किए गए हैं, जिसमें अमिताभ, दीपिका और फराह खान बातचीत करते नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में अमिताभ ने दोनों के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की. उनका कहना है कि दीपिका और फराह, दोनों में कोई भी अपना खाना शेयर नहीं करता है, लेकिन दोनों ने ही अमिताभ की इस बात को नकार दिया है.एक प्रोमो में अमिताभ बच्चन दीपिका पादुकोण के बार-बार खाना खाने की आदत पर बात करते हैं। वहीं फराह से उनकी बिरयानी का जिक्र करते हैं। फराह खान बोलती हैं कि वेज बिरयानी जैसा कुछ नहीं होता। इस पर अमिताभ बच्चन बुरा मानकर गाड़ी बुलाने लगते हैं।

केबीसी 13 के अपकमिंग एपिसोड में शो के होस्ट अमिताभ बच्चन दीपिका पादुकोण और फराह खान के साथ काफी मजा करने वाले हैं। प्रोमो में अमिताभ बच्चन कहते हैं, हर तीन मिनट में इनका आदमी आता है, डोंगे में ये बस खाना शुरू करती थीं। कभी इतना नहीं हुआ कि अमितजी आप कुछ लेंगे? बिल्कुल नहीं।

अमिताभ बच्चन के ऐसा कहने पर दीपिका हैरान रह जाती हैं और बोलती हैं, ये सब झूठ है। वह बताती हैं कि जब भी वह डिब्बा खोलती थीं अमितजी आ जाते थे और पूरा डिब्बा खत्म कर देते थे। अमिताभ बच्चन दीपिका को वॉर्न करते हैं कि केबीसी में झूठ बोलना सख्त मना है। दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन ने ‘पीकू’ फिल्म में साथ काम किया था।

इस बीच फराह दीपिका को चिढ़ाने लगती हैं तब तक अमिताभ बच्चन उनसे पूछत हैं कि कि आज तक उन्होंने अपनी फेमस बिरयानी क्यों नहीं खिलाई। इस पर फराह जवाब देती हैं, सर देखो आप वेजिटेरियन हो और हमारे घर में वेजिटेरियन बिरयानी जैसी कोई चीज नहीं बनती। इस पर अमिताभ बच्चन कहते हैं, पर होती है वेजिटेरियन बिरयानी कि नहीं। इस पर फराह कहती हैं, उसको वेजिटेरियन पुलाव कहते हैं। इस पर अमिताभ बच्चन कहते हैं, ए गाड़ी मंगवाओ मुझे जाना है।

Tags:    

Similar News