फंदे में फ्राॅड: ऑनलाइन फ्रॉड पर छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देवघर से किया 4 आरोपियों को गिरफ्तार

Update: 2022-06-20 10:18 GMT
फंदे में फ्राॅड: ऑनलाइन फ्रॉड पर छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देवघर से किया 4 आरोपियों को गिरफ्तार
  • whatsapp icon

अंबिकापुर, 20 जून 2022। ऑनलाइन फ्रॉड के चार आरोपियों को पुलिस ने झारखंड के देवघर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खाता वेरिफाई करने के नाम से खुद को बैंक मैनेजर बता ठगी की थी। आरोपियों से नगद व 7 मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के भरतपुर में रहने वाले 42 वर्षीय मुनेश्वर राम पिता शनिराम को 8 मई को अननोन नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक का चीफ मैनेजर बताया था। मुनेश्वर राम का खाता एसबीआई में है, जिसे वेरिफाई करने के नाम से प्रार्थी के ओटीपी पूछकर व एनी डेस्क एप डाअनलोड करवा लिया। इस तरह खाते से 12 लाख 62 हजार 81 रुपए की रकम उनके खाते से पार कर दिया। इस संबंध में सीतापुर थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसपी भावना गुप्ता ने थाने की पुलिस के साथ-साथ साइबर सेल को जांच के निर्देश दिए। जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी साक्ष्य मिले। आरोपियों के झारखंड के देवघर में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद साइबर निरीक्षक कलीम खान के नेतृत्व में देवघर टीम भेजी गई। वहां टीम ने कई दिनों तक डेरा डाल कर घेराबंदी की और चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों से ठगी में प्रयुक्त 7 मोबाइल और 1 लाख 41 हजार रुपए भी जब्त किए गए हैं।

Tags:    

Similar News