EOW एसपी ने रिटायर एक्साइज अधिकारी समुंद सिंह को गिरफ्तार कराने ईनाम किया घोषित, करप्शन के आरोपी समुंद जुर्म दर्ज किए जाने के बाद से फरार हैं

Update: 2020-01-23 14:41 GMT

रायपुर, 23 जनवरी 2020। रिटायर आबकारी अधिकारी समुंद सिंह को गिरफ्तार कराने के लिए आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो अब शिकंजा कसता जा रहा है। ईओडब्लू के एसपी सदानंद ने समुंद सिंह को पकड़वाने या उनके बारे में सूचना देने वाले को 10 हजार रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है।
एसपी सदानंद ने ईनाम की उद्घोषणा में कहा है कि आबकारी विभाग के ओएसडी समुंद सिंह के खिलाफ ईओडब्लू में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। 4 अप्रैल 2019 को अपराध कायम होते ही आरोपी अधिकारी फरार हो गया। सिंह की गिरफ्तारी के लिए ईओडब्लू ने हरसंभव प्रयास किया। लेकिन, अभी तक कामयाबी हासिल नहीं हुई है। लिहाजा, ईओडब्लू पुलिस रेगुलेशन के पैरा 80-ए में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए घोषणा करता हूं कि जो कोई भी आरोपी अधिकारी का पता बताएगा या उसे गिरफ्तार करवाएगा, उसे 10 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

नेता नितिन भंसाली ने दस्तावेजो सहित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से समुंद सिंह के कारनामों की शिकायत की थी। नितिन भंसाली द्वारा की गई शिकायत पर मुख्यमंत्री बघेल ने संज्ञान लिया। इसके बाद ई ओ डब्ल्यू के छापे में समुन्द्र सिंह की बेहिसाबी संपत्ति का पता चला था तभी से फरार चल रहे समुन्द्र सिंह को गिरफ्तार करने अब ईओडब्ल्यू द्वारा ईनाम घोषित किया गया है। नितिन भंसाली ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जाहिर की है कि छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के जरिए करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने वाले समुन्द्र सिंह को जल्द ही कानून के हवाले किया जायेगा।

Tags:    

Similar News