कौन है ये सिंगर!... हनी सिंह ने परफॉर्मेंस के दौरान छुए पैर, गले में 'छिपकली' पहने दिखे...

Update: 2022-06-04 06:18 GMT
कौन है ये सिंगर!... हनी सिंह ने परफॉर्मेंस के दौरान छुए पैर, गले में छिपकली पहने दिखे...
  • whatsapp icon

मुंबई 04 मई 2022 I हर साल की तरह इस बार भी आईफा अवार्ड्स का आयोजन हुआ लेकिन इस बार दुबई में हुआ। अबू धाबी के पास बने यस आइलैंड पर शुक्रवार की शाम बॉलीवुड सितारों के नाम रही। इस दौरान बॉलीवुड के कई बड़े-सितारें इस अवार्ड्स फंक्शन में नजर आए।

सोशल मीडिया पर आईफा नाइट के कई वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन्ही में से एक वीडियो इंडियन रैपर हनी सिंह का भी सामने आया है, इस परफॉर्मेंस के बीच पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने भी कुछ देर के लिए उनका साथ दिया। लेकिन हनी सिंह की परफॉर्मेंस का सबसे ज्यादा दिल जीतने वाला हिस्सा वो रहा जब वह अचानक जाकर एआर रहमान के पैरों में छुक गए। हनी सिंह काफी देर तक इसी अवस्था में रहे और फिर उठ गए। रैपर हनी सिंह ने IIFA अवॉर्ड्स में धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर सभी का दिल जीत लिया। हनी सिंह इस सुनहरी छिपकली को गले में डालकर आईफा अवॉर्ड्स में पहुंचे थे। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। बता दें कि हनी सिंह लंबे वक्त तक बॉलीवुड में छाए रहे हैं। उन्होंने तमाम फिल्मों के लिए गाने गाए हैं लेकिन फिर जब उनकी तबीयत बिगड़ गई तो हनी सिंह अचानक जैसे कहीं गायब ही हो गए। उनके गाने रिलीज होने बंद हो गए और उनका कोई म्यूजिक वीडियो भी नहीं आ रहा था। फिर जब हनी सिंह ने वापसी की तो वह दिखे तो सही लेकिन वो औरा वापस नहीं आया।

Tags:    

Similar News