Vibe Song Released: गुरु रंधावा के गाने 'वाइब' के साथ शनाया कपूर ने की एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में एंट्री, फ्रेंच मोंटाना ने खूब दिया साथ...

Vibe Song Released: गुरु रंधावा के गाने 'वाइब' के साथ शनाया कपूर ने की एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में एंट्री, फ्रेंच मोंटाना ने खूब दिया साथ...

Update: 2025-05-16 12:48 GMT

Vibe Song Released: मुंबई। गुरु रंधावा का नया गाना 'वाइब' आज रिलीज हो गया है। महज़ चार घंटे में इस गाने को 2.7 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। इस गाने के साथ स्टार किड शनाया कपूर ने एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में दस्तक दे दी है। शनाया का चार्मिंग लुक और बोल्ड अंदाज़ दर्शकों को लुभा रहा है। वहीं इस गाने में गुरु रंधावा का साथ दिया है मोरक्को-अमेरिकी रैपर फ्रेंच मोंटाना ने, जिनके मस्ती भरे अंदाज़ पर भारतीय फैन्स दिल हार रहे हैं।

टी सीरीज़ के साथ गुरु रंधावा का नया गाना 'वाइब' आज रिलीज़ हुआ। पंजाबी और ग्लोबल म्यूज़िक के तड़के वाले इस गाने ने शनाया कपूर ने हुस्न के जलवे बिखेरे हैं। शनाया को स्क्रीन पर देखने के लिए दर्शक बेताब थे और 'वाइब' साॅन्ग के साथ उन्होंने सबको चौंका दिया है। गाने में वे बेहद ग्लैमरस अंदाज़ में नज़र आ रही हैं।

'वाइब' साॅन्ग को लास वेगास में शूट किया गया है। चमक-दमक से भरे, पार्टी मूड वाले इस गाने को गुरु रंधावा ने अपने चित परिचित अंदाज़ में पेश किया है वही फ्रैंच मोंटाना भी पूरी मस्ती में हैं। इस क्लब बैंगर का म्यूजिक जेएसएल और डीजे शैडो ने दिया है। गाने की बीट्स दमदार हैं और हुक्स शानदार।

बात करें शनाया कपूर के आने वाले फिल्म प्रोजेक्ट्स की , तो वे आनंद एल राय की ' तू या मैं' में आदर्श गौरव के साथ नज़र आएंगी जो अगले साल रिलीज़ होगी। इससे पहले शनाया विक्रांत मैसी के साथ 'आंखों की गुस्ताखियां' में नजर आएंगी , जो 11 जुलाई को रिलीज होगी। बता दें कि शनाया, संजय और महीप कपूर की बेटी हैं और जाह्नवी कपूर की कज़िन हैं।

Tags:    

Similar News