Urvashi Dholakia News: 'नागिन 6' फेम की ये एक्ट्रेस अस्पताल में हुई भर्ती, गले में करवान पड़ा सर्जरी, जानिए क्या हुआ ऐसा...

'नागिन 6' फेम की ये एक्ट्रेस अस्पताल में हुई भर्ती, गले में करवान पड़ा सर्जरी, जानिए क्या हुआ ऐसा...

Update: 2024-01-06 11:54 GMT

Urvashi Dholakia News: मुंबई। टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस सीरियल 'नागिन 6' की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने अपनी अदाकारी से हमेशा फैंस को एंटरटेन किया है। नेगेटिव किरदार करने का उनका अंदाज आज भी मशहूर है। एक्ट्रेस को आज भी 'कोमोलिका' के लिए याद किया जाता है। उर्वशी अब टेलीविजन की इंडस्ट्री में इस तरह के रोल्स के लिए अब उतनी चर्चित नहीं हैं, मगर सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी अपडेट्स खूब पढ़े जाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस के हॉस्पिटल में एडमिट होने की जानकारी सामने आई थी।


क्यों अस्पताल पहुंचीं उर्वशी:- उर्वशी ढोलकिया ने खुद बताया है कि उन्हें क्या हुआ है। उन्होंने बताया- दिसंबर 2023 की शुरुआत में गर्दन में ट्यूमर (सिस्ट) का पता चलने के कारण मुझे सर्जरी करानी पड़ी। मेरी सर्जरी सफल रही है और अब मुझे 15 से 20 दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है। अब कुछ ही घंटे पहले, क्षितिज ढोलकिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अस्पताल के कमरे से उर्वशी ढोलकिया की एक फोटो शेयर की। उनके बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण, 'नागिन 6' एक्ट्रेस को भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल उर्वशी जुहू के नानावती अस्पताल में इलाज करा रही हैं। क्षितिज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उर्वशी अस्पताल के बिस्तर पर बैठी दिख रही हैं। हालांकि उनके अस्पताल में भर्ती होने का सटीक कारण भी पता चल गया है।

बता दें, उर्वशी ढोलकिया को हाल ही में डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 11' में देखा गया था। उनकी जोड़ी कोरियोग्राफर वैभव घुगे के साथ थी। अपनी परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए उर्वशी ढोलकिया ने कहा था, 'मेरी पहली परफॉर्मेंस घबराहट पैदा करने वाली थी। मुझे लगता है कि एक ही समय में एक्साइटमेंट और घबराहट दोनों थी। मैं इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं कर रही थी।' उर्वशी ढोलकिया ने एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की और 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का फेमस रोल प्ले किया था। आज तक उनके बेहतरीन एक्टिंग के लिए उनकी सराहना की जाती है। उर्वशी ने कुछ रियलिटी शो भी किए हैं जिनमें 'कॉमेडी सर्कस', 'बिग बॉस 6', 'नच बलिए 9' और भी बहुत कुछ हैं।

Tags:    

Similar News