Urfi Javed News : भगवान गणेश जी की भक्ति में डूबीं उर्फी जावेद, लालबाग राजा के दर्शन कर लाया आशीर्वाद, लोग बोले- आज तो...

Urfi Javed News : भगवान गणेश जी की भक्ति में डूबीं उर्फी जावेद, लालबाग राजा के दर्शन कर लाया आशीर्वाद, लोग बोले- आज तो...

Update: 2023-09-23 07:47 GMT

Urfi Javed News : मुंबई। मॉडल और टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने यूनिक फैशन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। इसी बीत गणेश उत्सव के माहौल में उर्फी जावेद शुक्रवार को लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंची थी। 

दरअसल, गणेश उत्सव आते ही उर्फी जावेद भक्ति के रंग में रंग गई हैं। कुछ समय पहले ही उर्फी जावेद को बप्पा के दरबार में हाजिरी लगाते हुए देखा गया था। उर्फी जावेद टीवी स्टार प्रतीक सेहजपाल के साथ बप्पा के पंडाल पहुंची थीं। इस दौरान उर्फी जावेद एक मास्क लगाए दिखी थीं। जिसकी वजह से लोगों ने उर्फी जावेद को ट्रोल कर दिया था। इसी बीच उर्फी जावेद एक बार फिर से बप्पा के दर्शन करने पहुंच गई हैं। कुछ समय पहले ही उर्फी जावेद को लाल बाग के राजा के दरबार में देखा गया है। उर्फी जावेद यहां पर बेबी पिंक कलर का आउटफिट पहनकर पहुंची थीं। पिंक लुक में उर्फी जावेद कमाल लग रही हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि उर्फी जावेद पूरे कपड़े पहने हैं। भगवान के आगे उर्फी जावेद ने अपने सिर पर दुपट्टा भी रख लिया। इस दौरान उर्फी जावेद ने मीडिया के आगे जमकर पोज दिए। पहले तो उर्फी जावेद ने बप्पा की पूजा की। उसके बाद उर्फी जावेद बप्पा के आगे सिर झुकाती नजर आईं। बप्पा के सामने उर्फी जावेद काफी खुश नजर आ रही हैं। पंडाल में उर्फी जावेद ने प्रशाद भी लिया। उर्फी जावेद का ये अंदाज देखकर लोग हैरत में पड़ गए हैं। यहां देखिए वीडियो...

वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि उर्फी जावेद को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि एक मुस्कलिम होकर उर्फी जावेद को पूजा नहीं करनी चाहिए। पिछली बार भी लोगों ने बप्पा की पूजा करने की वजह से उर्फी जावेद की लताड़ लगाई है। वह बात अलग है कि उर्फी जावेद को अपने हेटर्स से कोई लेना देना नहीं है। उर्फी जावेद का जो मन करता है बस वो वही काम करना पसंद करती हैं। जो लोग भी उर्फी जावेद के खिलाफ बात करते हैं अक्सर उनको करारा जवाब भी मिलता है। उर्फी जावेद अपने दुश्मनों को सोशल मीडिया पर कई बार लताड़ चुकी हैं।

Full View

Tags:    

Similar News