Uorfi Javed: उर्फी जावेद के साथ हुई छेड़खानी और बदतमीजी, फ्लाइट में नशे में धुत लोगों ने की गंदी हरकतें...

Update: 2023-07-23 07:19 GMT

Uorfi Javed : मुंबई I  सोशल मीडिया में अपने फैशन के लिए सुर्खियों में रहने वाली उर्फी जावेद के साथ फ्लाइट में छेड़खानी हुई है। उर्फी ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी है। वैसे तो उर्फी काफी बेबाक और बोल्ड पर्सनेलिटी हैं, लेकिन फ्लाइट में छेड़छाड़ होने से उर्फी काफी परेशान नजर आ रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर कर इस पूरी घटना के बारे में बताया है।


दरअसल, उर्फी जावेद के इस वीडियो में देखा जा रहा है कि मुंबई से गोवा जाने की फ्लाइट के इकॉनमी क्लास में कुछ लड़के नशे की हालत में उर्फी जावेद का बुरी तरह मजाक उड़ा रहे थे और उनका नाम पुकार रहे थे। जिसके बाद एक्ट्रेस ने लड़कों की हरकत पर रिएक्शन देते हुए कहा कि उनमें थोड़ी तमीज होना चाहिए और नशे में होना उनके साथ बकवास करने का बहाना नहीं है। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उर्फी जावेद लड़कों को खरीखोटी सुनाती नजर आ रही हैं। साथ ही मौके पर मौजूद अधिकारियों से इसके खिलाफ करवाई करने की बात भी करती देखी जा सकती हैं। हालांकि वो बाद में अपनी बहन को साथ आने के लिए कहती है और मामले को वहीं छोड़ देती है। उर्फी जावेद के साथ इस तरीके के व्यवहार को लेकर वो बेहद निराश दिखीं। उन्होंने कहा, ‘कल एक फ्लाइट में मुंबई से गोवा की यात्रा करते समय, मुझे बदसलूकी से गुजरना पड़ा। इस वीडियो में लड़के गंदी बातें कह रहे थे, चिढ़ा रहे थे और नाम पुकार रहे थे। जब मैंने उनका सामना किया, तो उनमें से एक ने कहा कि उनके दोस्त नशे में थे’। वहीं इसको लेकर एक्ट्रेस कहती हैं कि नशे में होना महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने का कोई बहाना नहीं है। मैं कॉमन इंसान हूं, कॉमन प्रॉपर्टी नहीं।

Full View

Tags:    

Similar News