Uorfi Javed: रिवीलिंग ड्रेस में लैक्मे फैशन वीक में पहुंचीं उर्फी जावेद, लुक देख ठहर गईं सबकी नजरें...फैंस बोले- आज तो...

Update: 2023-03-13 07:58 GMT

उर्फी जावेद

Full View

मुंबई I  सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद हाल ही में मोनोकिनी पहने नजर आईं। उनके इस रिवीलिंग लुक को देख एक बार लोगों का गुस्सा फूट गया है। वह बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। इन दिनों लैक्मे फैशन वीक चल रहा है। अभी तक इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा, शिल्पा शेट्टी, सारा अली खान, सुष्मिता सेन और मलाइका अरोड़ा रैंप पर नजर आई हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का लैक्मे फैशन वीक में जमावड़ा लगा है। इस बीच उर्फी जावेद ने धमाकेदार एंट्री की है।

लैक्मे फैशन वीक में पहुंचीं उर्फी ने ब्लैक मोनोकिनी जैसी ड्रेस पहनी हुई थी। उसके ऊपर उन्होंने नेट का स्लीव्स और स्लीवलेस केप ले रखा है। उन्होंने इयररिंग्स और रिंग्स इसके साथ मैच किया। उर्फी ने अपने लुक को ब्लैक हाई हील्स और स्लीक पोनीटेल से पूरा किया। उर्फी ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। उनके लुक को देखकर उनका मजाक भी उड़ाया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, इसको देखते ही सबसे पहले चमगादड़ का ख्याल आया। एक ने कमेंट किया, ये दुनिया का आठवां अजूबा है। एक अन्य ने कहा, ये आज चमगादड़ कैसे बन गई। वहीं उनके फैन्स ने उनका सपोर्ट किया। एक ने लिखा, उर्फी में टेलेंट तो कमाल का है, बस ये गलत देश में पैदा हो गई। एक फैन कहते हैं, ना शक्ल अच्छी है ना टैलेंट है लेकिन कॉन्फिडेंस इतना है कि नाम बना लिया। यहां देखिए वीडियो...

Tags:    

Similar News