यूक्रेन युद्ध: यूक्रेन के सपोर्ट में उतरीं सलमान खान की गर्लफ्रेंड, पोस्ट में कही ये बात... जानिए

Update: 2022-02-27 08:06 GMT

मुंबई 27 फरवरी 2022 I  बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने यूक्रेन का सपोर्ट करते हुए रूस को तानाशाह बताया है। यूलिया वंतूर यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया की नागरिक हैं और लंबे वक्त से सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में होने के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि सलमान खान और यूलिया वंतूर दोनों ने ही अभी तक इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है लेकिन दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। लॉकडाउन के दौरान भी यूलिया और सलमान खान साथ में पनवेल वाले फार्महाउस पर मौजूद थे। 

रोमानियन की यूलिया वंतूर ने इंस्टाग्राम पर रूस और यूक्रेन विवाद पर एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में एक रूसी व्यक्ति एक महिला को गले लगाए नजर आ रहा है। वह बोर्ड लिए खड़ा है जिस पर लिखा है, ''मैं रूसी व्यक्ति हूं लेकिन आपके साथ जो हुआ उसके लिए आपसे माफी मांगता हूं।'' इस तस्वीर को शेयर करते हुए यूलिया वंतूर ने लिखा, 'पुतिन जैसा हिंसक, तानाशाह और युद्ध पापी रूस का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता है। इसके लिए रूस के लोगों को ब्लेम करना सही नहीं।' वहीं यूलिया वंतूर ने एक अन्य न्यूज को शेयर करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति की तारीफ की। ये खबर यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के बारे में थी। जिसमें कहा गया कि अमेरिका द्वारा जेलेंस्की को बचाने का प्रस्ताव दिया गया, इस पर उन्होंने देश को बचाने का फैसला लिया। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे युद्ध हथियार चाहिए किसी राइड की जरूरत नहीं है। बता दें बॉलिवुड में अब तक कई सेलेब्स इस मामले पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं। हाल में ही गीतकार जावेद अख्तर यूक्रेन और रूस जंग में ताकतवर देशों की चुप्पी पर सवाल उठाया था। वहीं ऋचा चड्ढा, अरशद वारसी से लेकर तिलोत्तमा शोम समेत कई स्टार्स ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी थी। बता दें शुक्रवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भारत से भी मदद की मांग की थी। अब तक नीदरलैंड जैसे कई देश यूक्रेन की मदद करने के लिए सामने आए हैं।



Tags:    

Similar News