Taarak Mehta Ka ulta Chashmah: तारक मेहता फेम के मशूहर एक्टर का हुआ निधन, आखिरी पोस्ट पढ़ फैंस को लगा झटका...

Taarak Mehta Ka ulta Chashmah

Update: 2023-01-14 06:06 GMT

Sunil Holkar, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

मुंबई  \ Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah:; टीवी इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर सुनील होलकर इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। 40 साल के सुनील होलकर के परिवार उनकी मां, पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। वो नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म गोष्ट एका पैठाणीची में काम कर चुके हैं। उन्होंने आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'गोष्ट एका पैठाणीची' में काम किया था। सुनील नाटक, फिल्मों और टीवी शो तीनों माध्यमों से दर्शकों का मनोरंजन करते थे।

मीडिया खबर के मुताबिक, एक्टर को लीवर सोरायसिस बीमारी थी, जिससे वह लंबे समय से पीड़ित थे। वह डॉक्टर्स से ट्रीटमेंट भी करवा रहे थे और 13 जनवरी को उन्होंने अंतिम सास ली। सुनली होलकर ने नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'गोष्ट एका पैठाणीची' में भी काम किया था। वह तारक मेहता का उल्टी चश्मा में भी अपने अभिनय से दर्शकों को हंसा रहे थे। 'जी हिंदुस्तान' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर सुनली को अपनी मौत का एहसास हो गया था। उन्होंने इस दुनिया से जाने से पहले दोस्त को एको मैसेज भी किया था। कहा था कि वह सभी को अच्छे से गुड बाय करना चाहते हैं। साथ ही लोगों के प्यार के लिए थैंक यू भी कहा था। सुनील होलकर ने अपने उस मैसेज में अपनी गलतियों के लिए माफी भी मांगी थी। सुनील होल्कर ने फिल्म 'मोरया' में शानदार अभिनय किया है। इसके अलावा उन्होंने हिंदी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने अभिनय से प्रशंसकों के दिलों पर राज किया। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म 'साष्ठा पैठानी' में भी काम किया था। उन्होंने धारावाहिक मैडम सर, मिस्टर योगी से अपने अभिनय की छाप छोड़ी। सुनील ने कई वर्षों तक अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान में काम किया है। कई लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

Tags:    

Similar News