Spotify Wrapped 2023: Spotify पर लगातार तीसरे साल सबसे ज्यादा स्ट्रीम किए गए कलाकार बने अरिजीत सिंह, किंग का गाना 'मान मेरी जान' सुना गया सबसे ज्यादा...

Update: 2023-11-30 10:56 GMT

Spotify Wrapped 2023: मुंबई। Spotify ने साल 2023 के लिए भारत में सबसे अधिक स्ट्रीम किए जाने वाले कलाकारों, गीतों, एल्बमों और पॉडकास्ट की अपनी लिस्ट का खुलासा किया है। लगातार तीसरे साल, अरिजीत सिंह सबसे अधिक स्ट्रीम किए जाने वाले कलाकार बने, वहीं किंग और सौरभ लोखंडे का “ मान मेरी जान'' देश में सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया जाने वाला गाना बनकर उभरा। शाहिद कपूर की कबीर सिंह ने 2023 के सबसे ज्यादा स्ट्रीम किए जाने वाले एल्बम का खिताब हासिल किया।लोगों की सबसे पसंद की शैली 'बाॅलीवुड म्यूज़िक' रही, उसने पंजाबी पाॅप को पीछे छोड़ा। वहीं सबसे ज्यादा स्ट्रीम किया जाने वाला पॉडकास्ट "श्रीमद्भगवद गीता" बना।

इस साल Spotify पर अन्य अत्यधिक स्ट्रीम किए गए गानों में कैफी खलील का "कहानी सुनो 2.0", फिल्म ब्रह्मास्त्र का "केसरिया", सचेत टंडन का "मलंग सजना", शुभ का "चेक", अरिजीत सिंह और जसलीन का "हीरिये" शामिल हैं। रॉयल, फिल्म जवान से "चलेया", फिल्म जरा हटके जरा बचके से "फिर और क्या चाहिए", फिल्म तमाशा से "अगर तुम साथ हो", और चानी नट्टन और इंद्रपाल मोगा का "डाकू"।

सबसे अधिक स्ट्रीम किए जाने वाले कलाकार की श्रेणी में शीर्ष पर रहने के अलावा, अरिजीत सिंह ने विश्व स्तर पर धूम मचाई और दुनिया भर में 12वें सबसे अधिक स्ट्रीम किए जाने वाले कलाकार बन गए। अरिजीत के साथ-साथ प्रीतम, अनिरुद्ध रविचंदर, एआर रहमान, श्रेया घोषाल, अमिताभ भट्टाचार्य, अलका याग्निक, विशाल-शेखर, सिद्धू मूसे वाला और उदित नारायण जैसे कलाकार भारत में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले कलाकारों में शामिल थे।

शैली की बात करें तो बॉलीवुड म्यूज़िक भारत में सबसे अधिक स्ट्रीम किया गया , इसके बाद पंजाबी पॉप और तमिल पॉप हैं। ब्रह्मास्त्र, शेरशाह, आशिकी 2, लव आज कल जैसी बॉलीवुड फिल्मों के एल्बम में अरिजीत सिंह का "अल्टीमेट लव सॉन्ग्स", सिधू मूसे वाला का "मूसटेप", शुभ का "स्टिल रोलिन" और किंग का "शैंपेन टॉक" शामिल थे।

इस वर्ष भारत में Spotify पर सबसे अधिक स्ट्रीम किया जाने वाला पॉडकास्ट "श्रीमद्भगवद गीता" बना। बाकी शीर्ष स्ट्रीम पॉडकास्ट बने द रणवीर शो, कृष्णा - द सुप्रीम सोल, ट्रू स्टोरी ब्रो! ट्रिगर्ड इंसान और महाभारत गाथा।

Full View

Tags:    

Similar News