Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ-कियारा हमेशा के लिए हुए एक-दूजे के, सात वचन के साथ पूरे लिए फेरे...धूमधाम से हुई शादी...

Update: 2023-02-07 13:19 GMT

मुंबई I  सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी पूरी हो गई है। आज यानी 7 फरवरी से दोनों पति-पत्नी बन गए हैं। शाम 2 से 4 बजे के बीच फेरों का मुहूर्त था। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। अब बस उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार है। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की धूम साफ सुनी गई। शादी में दूल्हे सिद्धार्थ मल्होत्रा ने धमाकेदार एंट्री की थी। सिद्धार्थ ने 'साजन जी घर आए' गाने पर एंट्री की। इसके अलावा उनकी फिल्म 'बार बार देखो' के फेमस गाने 'काला चश्मा' को भी चलते हुए सुना गया था। सिद्धार्थ और कियारा की शादी में शामिल होने हुए ये सेलेब्स करण जौहर, शाहिद कपूर, मनीष मल्होत्रा, वरुण धवन, विक्की कौशल, ईशा अंबानी, आनंद पीरामल और मीरा राजपूत, सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म प्रोड्यूसर आरती शेट्टी, पूजा शेट्टी, फिल्म डायरेक्टर शकुन बत्रा जैसे मेहमान शरीक हुए हैं।


Tags:    

Similar News