सलमान खान के डुप्लीकेट पर FIR दर्ज, रेलवे ट्रैक पर VIDEO रील बनाना पड़ा भारी... देखें

Update: 2022-08-25 13:29 GMT

मुंबई I दुनियाभर में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनकी शख्स बहुत हद तक एक दूसरे से मिलती है। लखनऊ में बॉलीवुड के भाई जान से मशहूर सलमान खान का डुप्लीकेट मिला है, जिसका नाम आजम अली अंसारी है। अब इस डुप्लीकेट सलमान खान पर FIR दर्ज हुआ है।

दरअसल, आजम अंसारी रेलवे ट्रैक पर शर्टलेस होकर तेरे नाम गाने पर सलमान खान की तरह ही वीडियो बना रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो संज्ञान में आने पर आरपीएफ ने FIR दर्ज कराया है। वायरल वीडियो में आजम अंसारी, सलमान खान को पूरी तरह से कॉपी करता दिखता है। लखनऊ इंस्पेक्टर आरपीएफ सुरेश कुमार ने बताया की अभियुक्त के विरुद्ध धारा 147, 145 और 167 रेल अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही अभियुक्त की गिरफ्तारी होगी। देखिए वीडियो... 

बता दे कि, इससे पहले 8 मई को ठाकुरगंज पुलिस ने अंसारी के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया था। उस समय इस जबरा फैन ने घंटाघर पर भीड़ के बीच शर्टलेस होकर रील बनाई थी। अंसारी पुराना लखनऊ का रहने वाले है। वह सलमान खान इतने तगड़े फैन हैं कि वो 'भाई' का हर स्टाइल कॉपी करते हैं। इसके लिए वह सलमान की तरह कपड़े और ब्रेसलेट भी पहनते हैं। इंस्टाग्राम पर अंसारी को 29 हजार से भी अधिक यूजर्स फॉलो करते हैं। बहुत से लोगों को अंसारी का यह अंदाज पसंद आता है।

Tags:    

Similar News