Saif Ali Khan Attack Case: सैफ पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, झाड़ियों में था छुपा, तड़के सुबह पुलिस ने दबोचा...

Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के मुख्य आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस रिमांड के लिए उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Update: 2025-01-19 08:39 GMT
Saif Ali Khan Attack Case: सैफ पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, झाड़ियों में था छुपा, तड़के सुबह पुलिस ने दबोचा...
  • whatsapp icon

Saif Ali Khan Attack Case: मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमले का मामला सुर्खियों में है। इसी बीच मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 16 जनवरी को सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में एक चोर घुस आया था। चोर से लड़ते हुए वह घायल हो गए थे। उस चोर ने सैफ को चाकू से छह बार मारा था। जिसके बाद एक्टर को लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था। चाकू निकालने और लीक हो रहे स्पाइनल फ्लूइड को ठीक करने के लिए सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने बताया कि सैफ खतरे से बाहर हैं। अब मुंबई पुलिस ने एक्टर पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 


जानकारी के मुताबिक, एक्टर सैफ पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी का नाम विजय दास बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी डीसीपी जोन-6 नवनाथ धावले की टीम और कसारवडावली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई। मजदूरों की एक शिविर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि यह कैंप हीरानंदानी एस्टेट के टीसीएस कॉल सेंटर के पास मेट्रो निर्माण स्थल के पीछे स्थित था। अभिनेता सैफ अली खान को गुरुवार तड़के बांद्रा स्थित उनके आवास में एक व्यक्ति द्वारा चोरी के इरादे से घुसने के बाद छह बार चाकू मारा गया। हमलावर घटना के बाद फरार हो गया। सैफ के बेटे इब्राहीम अली खान ने उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी कई सर्जरी की गईं। सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं और अस्पताल में रिकवरी कर रहे हैं।

क्या है पूरा माजरा:- एक्टर सैफ अली खान पर बुधवार 15 जनवरी की देर रात को एक अज्ञात हमलावर ने चाकू से वार कर दिया था। मुंबई पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात शख्स एक्टर के घर में घुसा और वहां मौजूद नौकरानी से बहस करने लगा। सैफ अली खान ने दोनों के बीच आकर शख्स को समझाने की कोशिश की। लेकिन गुस्से में शख्स ने सैफ अली खान पर ही अटैक कर दिया। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। इसी दौरान उसने सैफ पर धारदार चीज से 6 बार वार किया। इस हमले में बच्चों की नैनी भी घायल हुई। हमलावर के भाग जाने के बाद सैफ खुद तैमूर के साथ ऑटो में अस्पताल गए। उन्होंने गार्ड्स से स्ट्रेचर लाने को कहा और बताया कि मैं सैफ अली खान हूं। सैफ फिलहाल लीलावती अस्पताल के स्पेशल रूम में भर्ती हैं। उनकी सर्जरी हो चुकी है। डॉक्टर्स ने उनकी रीढ़ की हड्डी के पास से 2.5 इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला है। आज तीसरा दिन है, लेकिन पुलिस अभी तक हमलावर की तलाश कर रही है। हमलावर को पकड़ने के लिए पुलिस ने 35 टीमें लगाई हैं।

मुख्य आरोपी विजय दास कौन है:- मुख्य आरोपी विजय दास पहले मुंबई के एक पब में काम करता था। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कई नाम हैं। विजय दास, बिजॉय दास और मोहम्मद इलियास के नाम से उसे पुकारा जाता है। पुलिस ने बताया कि विजय दास को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जहां उसका रिमांड मांगा जाएगा। सैफ अली खान के घर की सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को देखा गया था, जिसमें वह सैफ के अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल तक सीढ़ियों से जाता हुआ नजर आया। डीसीपी जोन-9, दीक्षित गेडम ने बताया कि आरोपी ने सीढ़ियों का इस्तेमाल किया था ताकि वह सैफ के घर में प्रवेश कर सके।

सैफ अली खान के घर में एलियम्मा फिलिप्स (लिमा) घटना के समय घर में मौजूद थीं और वह पहली शख्स थीं जिन्होंने आरोपी को देखा। लिमा ने आरोपी को रोकने की कोशिश की। इस दौरान वह घायल हो गईं। लिमा की चीख सुनकर सैफ अली खान अपने कमरे से बाहर आए और आरोपी से भिड़ गए। सैफ को चोर ने करीब छह बार चाकू मारा। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। लिमा ने मुंबई पुलिस को बयान में बताया कि आरोपी की काया पतली और उसका रंग काला था। उसकी उम्र लगभग तीस के आसपास थी और उसकी ऊंचाई करीब 5 फीट 5 इंच थी। घटना के लगभग छह घंटे बाद आरोपी को दादर में एक दुकान पर हेडफोन खरीदते हुए देखा गया। वह नीले रंग की शर्ट पहने हुए था। इसके पहले उसे बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भी देखा गया था, जहां उसके ट्रेन में सवार होने की संभावना जताई जा रही है।

Tags:    

Similar News