रिया चक्रवर्ती फिर आई चर्चा में, इस बार सुशांत नहीं, स्ट्रीट डॉग्स बने वजह, जानिए पूरी खबर

Update: 2022-11-30 12:53 GMT

NPG DESK 

मुंबई I  एक्टर सुशांत सिंह राजपुत के सुसाइड केस के बाद एक और नाम साल 2020 में सुर्खियों में था। वह नाम सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का। बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया कई विवादों में घिर गई और ड्रग्स मामले में भी उनका नाम जुड़ा। उनके लिए साल 2020 बुरे सपने की तरह था। उन्हें देश भर में ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

अपनी जिंदगी में सबसे बुरे वक्त को फेस करने के बाद रिया और भी मजबूत होकर निकलीं। उन्होंने लोगों की परवाह किए बिना जिंदगी को फिर से शुरू किया और पहले की तरह जीना शुरू किया और फिर से नॉर्मल हो गईं।

रिया चक्रवर्ती इवेंट में हुई शामिल

अब हाल ही में रिया ने स्ट्रीट डॉग्स के एक फूड डोनेशन इवेंट में हिस्सा लिया, जहां से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रिया चक्रवर्ती का ये वीडियो विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रिया कुछ स्ट्रीट डॉग्स के साथ बैठी उनसे बातें कर रही हैं। रिया डॉग्स के साथ अंग्रेजी में बातें करती दिख रही हैं। वह अंग्रेजी में कुत्तों से कहती हैं, 'तुमने काफी खाना खा लिया है। तुमने पर्याप्त से ज्यादा खाना खा लिया है।' इसके साथ वह कुत्तों को दुलारती नजर आ रही हैं।

इस दौरान एक्ट्रेस ब्लू जींस और रेड टीशर्ट में कूल लग रहा है। हालांकि, यह वीडियो में रिया के कुछ फैंस को पसंद आ रहा है तो कई उन्हें खूब ट्रोल भी कर रहे हैं। यूजर्स को रिया का कुत्तों से अंग्रेजी में बात करने पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इंग्लैंड का डॉग नहीं है, इंडियन है। हिंदी बोलो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये भारतीय डॉग हैं, अमेरिकन नहीं।' वहीं कइयों ने उनके इस अंदाज के लिए उनकी तारीफ भी की।

Tags:    

Similar News