रैपर रफ्तार के शो में हंगामा: IIT BHU में बैरिकेडिंग तोड़ महिलाओं के सेक्शन में घुसी भीड़, छेड़खानी और बवाल पर पुलिस ने चलाई लाठी...

रैपर रफ्तार के लाइव कंसर्ट में भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। छात्राओं और महिलाओं को छेड़खानी का सामना करना पड़ा। पुलिस को कंट्रोल के लिए लाठियां पटकनी पड़ी।

Update: 2023-01-23 07:32 GMT

मुंबई I  इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी आईआईटी के सांस्कृतिक उत्सव काशीयात्रा की अंतिम निशा में हंगामा हो गया। रैपर रफ्तार के लाइव कंसर्ट में भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। छात्राओं और महिलाओं को छेड़खानी का सामना करना पड़ा। पुलिस को कंट्रोल के लिए लाठियां पटकनी पड़ी।

दरअसल, वाराणसी के आईआईटी-बीएचयू के होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम 'काशी यात्रा' की अंतिम रात का आयोजन एडीवी ग्राउंड में चल रहा था। शाम 7 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम 2 घंटे बाद ही बंद करना पड़ा। रफ्तार के कार्यक्रम के दौरान भीड़ इतनी ज्यादा बेकाबू हो गई कि पुलिस को दखल देना पड़ा और अंत में कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। जैसे ही मशहूर रैपर रफ्तार ने पहला गाना गाया वैसे ही भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि वह बैरिकेडिंग तोड़ते हुए महिलाओं के लिए बने रो की तरफ घुस गई जिससे महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। यह सब कुछ होता देख रैपर रफ्तार भी मंच छोड़कर चले गए और अंत में भेलूपुर सर्किल के एसीपी प्रवीण सिंह को मंच पर आना पड़ा। रविवार रात करीब 9 बजे की बताया जा रहा है। यहां देखिए वीडियो...

एसीपी प्रवीण सिंह ने मंच पर आकर माइक पर इस बात का ऐलान किया कि कार्यक्रम को बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2-2 बैरिकेडिंग तोड़कर आप लोग महिलाओं की तरफ घुस गए हैं जिसके चलते वह रोने लगी हैं। इसलिए इस तरह कार्यक्रम नहीं हो पाएगा और इसे बंद किया जा रहा है। इतना कहते ही कार्यक्रम को तत्काल बंद कर दिया गया।

Tags:    

Similar News