Ramayan TV Serial: फिर शुरू हो रही रामानंद सागर की रामायण, इस दिन से होगा प्रसारण...जानें कब और कहां देख पाएंगे

Update: 2023-06-27 16:09 GMT

Ramayan TV Serial: मुंबई I  प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज से लेकर अब तक इस फिल्म और मेकर्स पर कई सवाल उठे चुके हैं। इस फिल्म से जुड़े विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं मूवी आदिपुरुष विवाद की वजह से टीवी सीरियल रामायण की चर्चा एक बार फिर से चल रही है। मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। अब रामानंद सागर के शो से तुलना करते हुए सोशल मीडिया पर यूजर्स आदिपुरुष के मेकर्स को ट्रोल करने लगे। इन सबके बीच रामायण को फिर से टीवी पर दिखाने का फैसला किया गया है।

दरअसल, दूरदर्शन पर आने वाला रामानंद सागर का लोकप्रिय शो रामायण को 30 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन, आज भी इसके हर एक किरदार से लेकर कई सीन लोगों को याद हैं। शो में अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी, दारा सिंह और अरविंद त्रिवेदी सहित अन्य ने मुख्य भूमिका निभाई। रामायण का प्रसारण मूल रूप से 1987.88 में दूरदर्शन पर हुआ था। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए बाद में अन्य चैनल पर पुनः प्रसारण भी किया।

कब और कहां देखें:-  रामायण को जल्द ही टीवी पर दिखाया जाएगा। शेमारू टीवी ने यह घोषणा की है कि चैनल पर इस पौराणिक शो को 3 जुलाई से शाम 7.30 बजे प्रसारित किया जाएगा। अगर आप भी इस सीरियल को मिस कर रहे थे या जिन्होंने अभी तक इसे नहीं देखा है वह इसे देख सकते हैं। शो का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट में लिखा है.आप सभी प्रिय दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं हम विश्व प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक रामायण देखिए रामायण 3 जुलाई से शाम 7.30 बजे आपके पसंदीदा चैनल शेमारू टीवी पर।

Full View

Tags:    

Similar News