राखी सावंत के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार...ड्रामा क्वीन ने लगाए कई गंभीर आरोप, जानिए मामला....

Update: 2023-02-07 14:18 GMT

मुंबई I  बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी को ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को अभिनेत्री ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। ऐसे में अब पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में राखी सावंत ने पति आदिल के खिलाफ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे।

अब उन्होंने आदिल पर पैसे और गहने चोरी और मारपीट का आरोप लगाया है। जिसके बाद आज ओशिवारा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में FIR दर्ज करवाने से पहले राखी ने आदिल खान के बारे में मीडिया को बताया, 'आदिल खान ने मुझसे मेरे ही घर की चाबियां छीन ली हैं और उन्हें वापस करने से मना कर रहा है, वह काफी समय से मुझे टॉर्चर कर रहा है। उसने बॉलीवुड में नाम कमाने के लिए मेरा इस्तेमाल किया है। मेरे पास जितने भी पैसे थे वो उसने छीन लिए हैं। आदिल पर काफी सारे क्रिमिनल केस भी चल रहे हैं।' मंगलवार की सुबह राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी को पुलिस ने पकड़ लिया। फिलहाल आदिल पर 504, 506, 323 और 406 की चार धाराएं लगाई गई हैं। जिसके तहत पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। आदिल अभी ओसिवारा के पुलिस स्टेशन में हैं। जहां उनके फोन जब्त कर लिए गए हैं और उनसे पूछताछ जारी है।


Tags:    

Similar News