Priyanka Chopra: वॉटर बाइक को तूफान की तरह ले उड़ीं प्रियंका चोपड़ा, समुंदर में यॉट पर लेटकर सन बाथ का लिया मजा...देखिए वीडियो

Update: 2022-12-05 09:23 GMT
Priyanka Chopra: वॉटर बाइक को तूफान की तरह ले उड़ीं प्रियंका चोपड़ा, समुंदर में यॉट पर लेटकर सन बाथ का लिया मजा...देखिए वीडियो
  • whatsapp icon

मुंबई I  बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सऊदी अरब में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने जल्द अपना काम खत्म किया और दुबई में वेकेशन मनाने चली गईं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने खास मौके की झलक दिखाया है उन्होंने वीकेंड पर वहां कितनी मस्ती की। प्रियंका शायद सउदी अरब, जेद्दा में रेड सी फिल्म फेस्टिवल अटेंड करने के बाद यहां अपने वकेशन मनाने पहुंचीं। प्रियंका जहां तस्वीरों में यॉट पर मोनोकिनी में आराम फरमाती दिख रही हैं वहीं वह वॉटर स्कूटर का भरपूर लुत्फ उठाती दिख रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने दुबई ट्रिप की कुछ शानदार वीडियो शेयर की हैं। इन झलकियों में यॉट पर प्रियंका आराम फरमाती दिख रही हैं। इस खूबसूरत वीकेंड की कई लाजवाब तस्वीरें उन्होंने शेयर की है, जिसके बीच कुछ वीडियो भी हैं। इन वीडियो में प्रियंका वॉटर स्कूटर को अकेले पानी पर तूफान की तरह उड़ाती दिख रही हैं। एक और वीडियो है जिसमें वॉटर बाइक के मीटर का कांटा देखते ही देखते 8 से 20 तक पहुंच जाता है। साफ है कि प्रियंका इस स्पोर्ट्स में माहिर हैं और वह इसे खूब इंजॉय भी करती हैं। इसके अलावा प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर डिनर नाइट की भी झलक शेयर की है। यहां देखिए फोटो-वीडियो...

Tags:    

Similar News