Priyanka Chopra News: छिले हाथ, टूटे पैर... खून से लथपथ दिखीं प्रियंका चोपड़ा, ऐसी हालत देख चिंता में आए देसी गर्ल के फैंस, जानिए क्या...

Priyanka Chopra News: छिले हाथ, टूटे पैर... खून से लथपथ दिखीं प्रियंका चोपड़ा, ऐसी हालत देख चिंता में आए देसी गर्ल के फैंस, जानिए क्या...

Update: 2024-06-27 11:20 GMT

Priyanka Chopra 

Priyanka Chopra News: मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपनी अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग कर रही हैं। फ्रेंक ई फ्लोवर्स के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म के लिए प्रियंका जीतोड़ मेहनत कर रह हैं। अब इसी बीच फिल्म की शूटिंग के दौरान बुरी तरह से एक्ट्रेस घायल हो गईं। उनके हाथ और घुटने में गहारी चोटें आई हैं। इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

दरअसल, वीडियो में प्रियंका चोपड़ा खून के कपड़ों, चेहरे पर भी खून के छींटे दिखाई दे रहे हैं और उनका पैर बुरी तरह जख्मी लग रहा है। उनका यह वीडियो देखकर उनके फैन चिंता में पड़ गए हैं। वीडियो में प्रियंका कैमरे के सामने आती हैं और अपने पैरों में लगे घाव दिखाती हैं। उनके पैर में जगह-जगह जख्म दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी द ब्लफ की शूटिंग करते हुए एक्ट्रेस के गले और चेहरे पर चोटें आ चुकी हैं, जिसकी झलक प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। नीचे देखिए तस्वीरें और वीडियो...

यहां देखिए फोटो-वीडियो...

इस वीडियो के साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह पति निक जोनास के साथ और बेटी मालती मैरी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती देखी जा सकती हैं। वीडियो और फोटोज शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'ये दिन।' इसके साथ उन्होंने द ब्लफ का हैशटैग और कुछ इमोजी इस्तेमाल किए हैं। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों पर फैंस के अलग-अलग रिएक्शन देखे जा सकते हैं। जहां कुछ यूजर एक्ट्रेस को लगी चोट पर चिंता जाहिर कर रहे हैं तो कुछ परिवार के साथ उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें, प्रियंका चोपड़ा फिलहाल अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में प्रियंका कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज़ कॉर्डोवा, साफिया ओकले-ग्रीन जैसे इंटरनेशनल सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रही हैं। फिल्म में प्रियंका के भी कई जोरदार एक्शन सीक्वेंस होने वाले हैं।

Full View

Tags:    

Similar News