Priyanka Chopra ने पहली बार दिखाया बेटी का चेहरा, लोग बोले- अरे इतनी क्यूट, ये तो पापा Nick Jonas की कॉपी है...

Update: 2023-01-31 06:25 GMT

मुंबई I बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने वो काम कर दिया, जिसका फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का फेस दुनिया को दिखा दिया। जिसके बाद मालती मैरी चोपड़ा जोनास की तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है। मालती मैरी चोपड़ा जोनास की इन तस्वीरों में बेहद प्यारी लग रही है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को बेटी मालती मैरी के साथ पहली बार पब्लिक एपियरेंस दी। अभिनेत्री निक जोनस और उनके भाइयों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार अवॉर्ड मिलने के दौरान इवेंट में पहुंची थीं। यहां वह मालती के साथ जोनस ब्रदर्स की खुशी में शामिल हुईं। व्हाइट कलर के टॉप के साथ क्रीम स्वेटर और मैचिंग शॉर्ट्स में मालती बेहद क्यूट लग रही थी। वहीं, प्रियंका मालकी को अपनी गोद में लिए नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार फंक्शन के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मालती प्रियंका की गोद में बैठी हुई हैं और निक अपनी स्पीच के दौरान बेटी का नाम लेते हैं। ऐसे में प्रियंका मालती को अपनी गोद में खड़ा करके निक की तरफ इशारा करती हैं। वीडियो में मालती को देख फैंस काफी खुश हैं और अभिनेत्री की पोस्ट पर कमेंट कर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक ने लिखा, 'आखिरकार मालती की झलक देखने को मिली, वह बहुत क्यूट है', तो दूसरे ने कहा, 'मालती निक की तरह लगती है।' देखिए फोटो-वीडियो...

Full ViewFull View

Tags:    

Similar News